Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजरात में 3 दिन तक बारिश की संभावना: कई जिलों में आंधी के साथ हो रही बारिश, महिसागर में बिजली गिरने से 2 पशुओं की मौत – Gujarat News

रविवार सुबह से ही कई जिलों में मौसम में बदलाव दिखाई दिया।

मौसम विभाग ने गुजरात में अगले तीन दिनों तक बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है। रविवार सुबह से ही कई जिलों में मौसम में बदलाव दिखाई दिया। अहमदाबाद, बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर और सुरेंद्रनगर समेत कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई।

.

सुरेंद्रनगर जिले के पाटडी तालुका के जैनाबाद, जिंजुवाड़ा, धामा, चिकासर, मुवाड़ा, रसूलाबाद, हेमतगढ़, विसवाड़ी, नागवाड़ा और सुरेल सहित गांवों में मूसलाधार बारिश हुई है। इससे फसलों के साथ-साथ नमक खेती करने वाले किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

उत्तर गुजरात में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने आज उत्तर गुजरात के अरावली, बनासकांठा, साबरकांठा, पाटण, मेहसाणा, गांधीनगर, खेड़ा, दाहोद, पंचमहल और आणंद जिले में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 6 मई तक कई जिलों में बेमौसम बारिश का अनुमान जताया गया है।

सौराष्ट्र में यलो अलर्ट इसी तरह देवभूमि द्वारका, राजकोट, मोरबी, अमरेली, सुरेंद्रनगर, कच्छ, जामनगर समेत छिटपुट जगहों पर आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश के दौरान बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

नीचे तस्वीरों में देखें, बेमौसम बारिश से गुजरात का हाल…

संबंधित पोस्ट

गुजरात में बाल तस्करी रैकेट गैंग के 3 सदस्य पकड़ाए: 15 दिन का बच्चा 3.60 लाख रुपए में खरीदा, हैदराबाद में बेचने वाले थे – Gujarat News

Gujarat Desk

गुजरात के बॉर्डर इलाकों में हालात सामान्य: सड़कों में लोगों की आवाजाही बढ़ी, बाजार खुले; 94 गांवों में रातभर ब्लैकआउट रहा

Gujarat Desk

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार

Karnavati 24 News

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: एलआईसी के आईपीओ का आकार घटाकर 30,000 करोड़ कर सकती है सरकार, अगले दो हफ्ते में लिस्ट करेगी योजना

Karnavati 24 News

सूरत के और 27 पैरेंट्स पर एफआईआर दर्ज होगी: फर्जी आय प्रमाण-पत्र से आरटीई के तहत अपने बच्चों का कराया था एडमिशन – Gujarat News

Gujarat Desk

रेल यात्रा होगी सुविधाजनक: भारतीय रेलवे चलाएगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, 200 ट्रेनों के लिए टेंडर जारी

Karnavati 24 News