Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

कांग्रेस अध्यक्षता पर शशि थरूर का बड़ा बयान आया !

थरूर ने यहां अपने चुनाव प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री द्वारा घोषित चुनाव प्रणाली बहुत अच्छी है। उन्होंने गुप्त मतदान के बारे में बात की। मतदान गुप्त रूप से किया जाएगा और किसी को यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया। लोग अपनी इच्छा के अनुसार मतदान कर सकते हैं।’’ थरूर ने कहा, ‘‘कोई व्यक्ति क्या पसंद करता है या नहीं, उसके आधार पर मतदान करना उसका अधिकार है। हमारी पार्टी ने मतदान प्रणाली के बारे में निर्णय की सार्वजनिक घोषणा कर अच्छा काम किया है। जो भी जीतेगा, वह कांग्रेस की जीत होगी।

दरअसल, कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में गुप्त मतदान होगा और यह पता नहीं लगाया जा सकता कि किसने किसे वोट दिया तथा किस राज्य से किसी उम्मीदवार को कितने वोट मिले। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्राधिकरण ने यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर हो।

संबंधित पोस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव पहले भरूच बैठक पर आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी संजीवनी

Admin

असम के सीएम का बयान सभी धर्म के लोगो को करनी होगी एक ही शादी

Admin

BJP से अलग होकर भी नीतीश कुमार के पास ऐसे जुट सकते हैं नंबर, समझें समीकरण

Karnavati 24 News

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने 16 अप्रैल को तलब किया

Admin

‘दुनिया जानती है रिमोट किसके पास है, खड़गे सिर्फ नाम के अध्यक्ष’: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

Admin

UP Election 2022: चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम इतने दिन वाराणसी में ही प्रवास करेंगे पीएम मोदी

Karnavati 24 News