Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

ईरान में 4 गुजरातियों का अपहरण, न्यूड करके पीटा: 2 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांगी मदद – Gujarat News

ऑस्ट्रेलिया ले जाते समय तेहरान एयरपोर्ट पर चारों का किडनैप कर लिया गया।

विदेश जाने की सनक ने गुजरात के चार और लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। अवैध रूप से ऑस्ट्रेलिया जा रहे एक दंपती समेत चार लोगों का ईरान के तेहरान में अपहरण कर लिया गया है।

.

अपहरणकर्ताओं ने इनके घरवालों को वीडियो भेजकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। मनसा विधायक जेएस पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

न्यूड कर पीटते फिरौती का वीडियो परिवार को भेजा बाबा नाम के एक शख्स ने इन चारों के परिवार को फोन करके 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। परिवार को एक वीडियो भेजा गया है, जिसमें अपहृत लोगों को न्यूड कर के जमीन पर औंधे मुंह लिटा दिया गया है। उनके चेहरे और हाथ बंधे हुए हैं। लोगों के शरीर पर मारपीट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

न्यूड कर पीटते हुए यह वीडियो परिवार वालों को भेजा गया है।

न्यूड कर पीटते हुए यह वीडियो परिवार वालों को भेजा गया है।

19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे अपहृत लोगों में एक महिला और तीन युवक शामिल हैं, जिनमें से तीन गांधीनगर जिले के मानसा तालुका के बापूपुरा और एक बड़पुरा का रहने वाला है। चारों 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच ईरान की राजधानी तेहरान के एयरपोर्ट से इनका अपहरण कर लिया गया था।

इनके नाम चौधरी अजयकुमार कांतिभाई, चौधरी प्रियाबेन, चौधरी अनिलकुमार और चौधरी निखिलकुमार हैं। इन चारों लोगों को पहले दिल्ली ले जाया गया। वहां से उन्हें अमीरात एयरलाइंस द्वारा बैंकॉक, दुबई और तेहरान ले जाया गया।

किडनैप किए चार लोगों में एक दंपती भी शामिल है।

किडनैप किए चार लोगों में एक दंपती भी शामिल है।

अपहरण के पीछे पाकिस्तानी एजेंट का हाथ गांव के करीबी सूत्रों ने बताया कि गांव के ही एक एजेंट ने पिछले दिनों पाकिस्तानी एजेंट के जरिए दो-तीन यात्रियों को अमेरिका भेजा था। पाकिस्तानी एजेंट ऑस्ट्रेलिया के लिए भी काम कर रहा था। यह बात मालूम होते ही गांव के एक दंपत्ति समेत चार यात्रियों ने ऑस्ट्रेलिया जाने की इच्छा जताई।

प्लान के मुताबिक, चारों 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। उन्हें बैंकॉक और दुबई होते हुए तेहरान एयरपोर्ट पर उतारा गया था। एयरपोर्ट से निकलते ही चारों का अपहरण कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस अपहरण पीछे पाकिस्तानी एजेंट्स हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि परिवार को कल फिरौती के लिए फोन आया और 40 लाख रुपए की रकम भी दे दी गई है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

कैलिफोर्निया ट्रक हादसाः मां बोली-बेटे को बचा लो:गुरदासपुर का है ट्रक ड्राइवर

अमेरिका में ट्रक दुर्घटना के आरोपी भारतीय मूल के 22 साल के जशनप्रीत मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर तय की गई है। जशनप्रीत 2022 में बाइडेन प्रशासन के दौरान भारत से अमेरिका गया था। 21 अक्टूबर को उसके ट्रक से हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

संबंधित पोस्ट

एलोन मस्क ने मंगल ग्रह पर मीडिया टाइकून से बात की, जन्म दर, लेकिन ट्विटर नहीं

Karnavati 24 News

नाम बनाना चाहता है आर माधवन का बेटा वेदांत पिता के नाम से नहीं जाना चाहता, कहा- अपना नाम बनाना है

Karnavati 24 News

सूरत से दुबई-ग्वाटेमाला तक की ‘ड्रग डील’: रातों-रात अमीर बनने और लग्जीरियस लाइफ की चाह में युक्ता-सतीश माफिया से जुड़े – Gujarat News

Gujarat Desk

राहुल गांधी आज गुजरात के जूनागढ़ आएंगे: जूनागढ़ में शहर-जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में दूसरी बार हिस्सा लेंगे

Gujarat Desk

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली से साइबर ठग अरेस्ट- खुद को अमेरिकी बताता था, प्राइवेट वीडियो से महिलाओं को ब्लैकमेल करता था

Gujarat Desk

स्वदेश से लौटी प्रियंका चोपड़ा! तीन साल बाद भारत वापसी को लेकर भावुक दिखीं एक्ट्रेस

Admin