Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

अमेरिका ने की पुतिन पर नकेल कसने की तैयारी:ब्रिटेन-फ्रांस को साथ लेकर 8 देशों का संगठन बनाया, रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त करेंगे

यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए कई तरह के जतन कर रहा है। इस बीच उसने 8 देशों के साथ मिलकर रूसी अरबपति जिन्हें ओलिगार्क भी कहा जाता है, उनकी सम्पत्ति जब्त करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इस नए संगठन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और इटली शामिल हैं। अब इन देशों में रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त की जाएगी।

 

अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट की प्रेस रिलीज के मुताबिक, डिपार्टमेंट के सीनियर अफसरों ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, जापान, ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान ‘रूसी ओलिगार्क टास्क फोर्स’ के गठन पर बात हुई। सबसे पहले टास्क फोर्स की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी।

जो बाइडेन ने 2 मार्च को किया था ऐलान
इस ग्रुप के सभी सदस्य अपने देश में ओलिगार्क के खिलाफ दर्ज बैन, प्रॉपर्टी फ्रीजिंग और क्रिमिनल केस की जानकारी एक दूसरे से साझा करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2 मार्च को अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में रूसी अरबपतियों के यॉट, लक्जरी अपार्टमेंट और निजी जेट को जब्त करने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स के गठन ऐलान किया था।

रूस पर पहले ही कई बैन लग चुके हैं, पहले देखिए यूक्रेन के किन इलाकों पर कब्जा हो चुका है

खेल के मैदान से लेकर एयरस्पेस तक, SWIFT से बाहर करने से लेकर अरबपतियों की संपत्ति जब्त करने तक; रूस पर प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाने की कोशिशें जारी हैं। अमेरिका पहले ही अमेरिका ने रूस से गैस, ऑयल और कोयला इम्पोर्ट पर बैन लगा चुका है।

रूस से नॉर्मल ट्रे़ड सस्पेंड करने की भी मांग
रूस की आर्थिक स्थिति और कमजोर करने के लिए बाइडेन ने अमेरिकी संसद में रूस के साथ नॉर्मल ट्रे़ड सस्पेंड करने की भी मांग की। वहीं यूरोपियन यूनियन ने भी रूसी राष्ट्रपति की संपत्ति जब्त करने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा ब्रिटेन ने भी पुतिन के खिलाफ बैन लगाए हैं।

 

रूस-यूक्रेन जंग का आज 22वां दिन हो गए हैं। रूसी सेना राजधानी कीव के काफी नजदीक पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘वॉर क्रिमिनल’ कहा है। बाइडेन के बयान को रूस के खिलाफ अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। बाइडेन प्रशासन अब तक यूक्रेन हमले को वॉर क्राइम कहने से बचता रहा है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब में स्कूलों द्वारा की जा रही है मनमानी, शिक्षा मंत्री के पास 24 घंटों में पहुंची इतनी शिकायतें

Admin

बारिश में कांग्रेस ने किया राजभवन का घेराव दी गिरफ्तारिया

Karnavati 24 News

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भावनगर से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव से पहले पड़ा दिल का दौरा

Admin

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाथ जोड़कर माफी मांगी, क्यां है वजह

Admin

बीजेपी में शामिल हो सकती हैं एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह: बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी आज लेंगी शपथ; भाजपा से ढाई दशक पुराना नाता

Karnavati 24 News

ચેટી ચંડ દિવસની સાંસ્કૃતિક ઉજવણીમાં સિંધી સમાજ સાથે સહભાગી થતા મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ

Karnavati 24 News