Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

स्कूटी पहिए में दुपट्टा फंसने से गिरी, डंपर ने कुचला: बीएससी की छात्रा कॉलेज की क्लास के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी साथी भी घायल – Gujarat News

श्याम मंदिर से अणुव्रत जाने वाली सड़क पर हुआ हादसा।

गुजरात में सूरत के वेसू रोड पर स्कूटी से घर जा रही एक छात्रा का दुपट्टा स्कूटी के पहिए में फंस गया, जिससे छात्रा और उसका साथी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने छात्रा को कुचल दिया,अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका

.

जानकारी के अनुसार, मूलत: राजस्थान के कोटा की रहने वाली 21 वर्षीय अंजलि फिरंगी लाल जैन सूरत के परवत पाटिया स्थित गणेशनगर में बड़ी बहन के साथ रहती थी। अंजलि वेसू स्थित भगवान महावीर यूनिवर्सिटी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता राजस्थान में रेलवे स्टेशन पर कैंटीन चलाते हैं। अंजलि की दो बहनें हैं। अलथाण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

न्यू सिविल ले गए पर जान नहीं बची हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। अंजलि को तुरंत इलाज के लिए नई सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलसुख को मामूली चोटें आईं हैं। घायल दिलसुख भी मृतक अंजलि के साथ बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है।

पुलिस ने शुरू की जांच अंजलि की मौत के बाद उसके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। इस हादसे के संबंध में अलथाण पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में बात करते हुए अलथाण पुलिस इंस्पेक्टर डीडी चौहान ने बताया कि श्याम मंदिर से अणुव्रत द्वारा वाली सड़क पर जाते हुए ये घटना हुई जहां डंपर के पिछली पहिए ने नीचे युवती आ गई। उसका साथी भी घायल हो गया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।

घायल छात्र भी मृतक अंजलि के साथ ही बीएससी में पढ़ता है कॉलेज की क्लास के बाद अंजलि अपने साथी छात्र दिलसुख पंकज राव (उम्र 23, निवासी अरिहंत पार्क, कडोदरा) के साथ वेसू से स्कूटी पर घर लौट रही थी। वेसू रोड स्थित श्याम मंदिर के पास, टी पोस्ट के करीब, स्कूटी चलाते समय अंजलि का दुपट्टा स्कूटी के पहिए में फंस गया। इसके चलते दोनों छात्र स्कूटी से सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने अंजलि को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

संबंधित पोस्ट

दिन भर बाइक से घूम-घूमकर पीड़ितों से मिले थे मोदी: एक फोन पर कंपनी के मालिक ने कच्छ में बिस्किट के 10 लाख कार्टन भेजे

Gujarat Desk

मामाजी की शादी में शामिल हुए पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और रवि किशन।

Admin

US से डिपोर्ट होने वालों की राह देख रहे माता-पिता: बेटी यूरोप से अमेरिका पहुंच गई तो बेटा घर बेचकर जा पहुंचा, परिवार को पता ही नहीं – Gujarat News

Gujarat Desk

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे शिक्षा क्षेत्र पर बजट 2022 के प्रभाव पर वेबिनार आयोजित करेंगे

Karnavati 24 News

एबीजी शिपयार्ड फ्रॉड को लेकर सीतारमण बोलीं, एनडीए सरकार ने बेहद कम समय में घोटाले का पता लगाकर की कार्रवाई

Karnavati 24 News

तानाशाह किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप का प्यार चढ़ा परवान, एक-दूसरे को भेजते हैं लेटर

Karnavati 24 News