Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है एलोवेरा, इस खास प्रयोग के बारे में जाने

आजकल हम अपनी लाइफ में बहुत ज्यादा बिजी हो गए हैं। इस बिजी लाइफ स्टाइल में हमें स्किन और बालों पर ध्यान देने का समय नहीं मिलता। ऐसे में हमें स्किन और बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खास करके स्किन पर मुहांसों जैसी समस्या हो जाती है। कभी-कभी दाग धब्बे भी आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा बालों का टेक्सचर खराब हो जाता है। इन सब समस्याओं में एलोवेरा आपको बहुत ज्यादा फायदे देता है। एलोवेरा में बहुत से ऐसे विटामिन होते हैं जो स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको एलोवेरा के खास उपयोग के बारे में बताएंगे।
रोजाना रात को सोने से पहले आपको अपनी स्किन पर एलोवेरा का प्रयोग करना चाहिए। सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से धो लें। उसके बाद चेहरे को ड्राई कर लें। अब अपने फेस पर एलोवेरा जेल से मसाज करें। आप शुद्ध एलोवेरा जेल का ही प्रयोग करें। अगर आप चाहे तो इसके साथ थोड़ा नारियल तेल भी मिक्स कर सकते हैं। अपने चेहरे पर अच्छे तरीके से मसाज करने के बाद सो जाएं। रोजाना रात को ऐसा करने से आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। मुंहासों की समस्या में भी राहत मिलेगी। बालों के लिए भी आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने बालों की स्कैल्प में एलोवेरा जेल अच्छे तरीके से लगाएं। इससे झड़ते बालों की समस्या दूर होगी। इसके अलावा आपके बाल बढ़ने लगेंगे।

संबंधित पोस्ट

बारिश के सीजन में दुपहिया वाहन चलाते समय रहें सावधान

Karnavati 24 News

कच्ची अदरक का उपयो करने के अनोखे उपयो जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

Karnavati 24 News

आज हम लोग तुलसी बाबा के द्वारा विप्र वंदना के विषय को जानेंगे

Karnavati 24 News

बिहार की अति फेमस हे लिट्टी चोखा। आज ही बनाए।

Karnavati 24 News

बर्फ से चेहरे की मसाज करने के होते हैं कई फायदे, गर्मी में मिलती है ठंडक

Karnavati 24 News

सर्दियों में रोजाना करें लहसुन का सेवन, इससे मिलेंगे अनेक चमत्कारी फायदे

Admin