Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार

 

कपिल शर्मा शो में ‘गुत्थी’ और ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन ‘सुनील ग्रोवर’ के स्वास्थ्य को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनील की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ‘हार्ट सर्जरी’ हुई है।

 

विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अभिनेता सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एशियाई हॉस्पिटल में हार्ट की सर्जरी कराई है। वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। सुनील के लिए आप प्रार्थना करते रहें।”
सुनील ने अभी कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘इनफ्लूएंसर्स’ के ऊपर एक मजेदार पोस्ट साझा किया था। कॉमेडियन अक्सर अपने मजाकिया पोस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वह शिमला की बर्फीली पहाड़ियों में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे, इसकी भी कुछ तस्वीरें अभिनेता ने साझा की थी।

संबंधित पोस्ट

7 दिन के नवजात को जलाकर फेंका: गुजरात के सूरत की घटना, शहर में 7 दिनों में नवजात फेंकने की तीसरी घटना

Gujarat Desk

कच्छ में पेट्रोल पंप तीन तरफ की आग से घिरा: भचाऊ-गांधीधाम हाईवे पर लकड़ी के गोदाम में लगी है भीषण आग – Gujarat News

Gujarat Desk

मुझे मिलती थी रेप और जान से मारने की धमकी, इतना कहते ही रोने लगी एक्ट्रेस

Karnavati 24 News

अनन्या पांडे को उनकी हाइट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर किया रहा है ट्रोल

Admin

અભિનેતાની ઉદારતા: સોનુ સૂદે હોસ્પિટલના પ્રચાર માટે ફીના બદલે 50 લીવર ટ્રાન્સપ્લાન્ટની માંગણી કરી, અંદાજિત 12 કરોડ રૂપિયાના ખર્ચે

Karnavati 24 News

साबरमती जेल में 3 कैदियों ने आतंकी को पीटा: आंख में चोट लगी; कई जगह हमले की थी प्लानिंग, गुजरात ATS ने किया था अरेस्ट

Gujarat Desk