Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

रोज़ाना जलाए सिर्फ एक कपूर और बहुत सी तकलीफो से निजात पाए।

घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण सुगन्धित बना रहता है और कपूर से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है जिससे घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है. मान्यता है कि यदि आप घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष खत्म हो जाता है

यदि आप घर में कपूर जलाते हैं तो आपका पितृदोष खत्म हो जाता है. घर में रोजाना तीन बार सुबह, शाम और रात के वक्त घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष में शांति मिलती है.माना जाता है कि गाय के उपलों पर कपूर जलाकर घर में दिखाने से घर में बुरी शक्तियों का आगमन नहीं होता है और बुरी नजर से भी बचाव होता है. यदि आपको बुरे सपने परेशान करते हैं तो रात में सोते वक्त बेडरूम में कपूर जलाने से बुरे सपने नहीं आएंगे और वातावरण शांत बना रहेगा.

किन परिस्थितिओ में कपूर जलाना नुकसानदायक बन जाता हे जाने :
1)बच्चों के लिए कपूर जहर की तरह होता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको कपूर घर में खुला बिलकुल भी नहीं छोड़ना चाहिए। अगर गलती से बच्चे ने कपूर को निगल लिया तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
2) अगर आप कपूर को त्वचा पर सीधे लगाते हैं तो ये आपको त्वचा की एलर्जी या त्वचा की गंभीर बीमारी दे सकता है। यहां तक आपको एग्जिमा तक हो सकता है।
3) कपूर के ज्यादा इस्तेमाल से आपको स्किन अल्सर भी हो सकता है।
4) कपूर से शरीर के नर्वस सिस्टम और किडनी को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए अगर आप अपने किडनी को नुकसान पहुंचने से बचाना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल न ही करें।
5) कपूर प्रेग्नेंट महिलाओं और दूध पिलाने वाली मांओं के लिए बहुत घातक है। ये गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाता है। इससे बच्चे में बर्थ डिफेक्ट भी देखने को मिल सकता है।
6) कपूर आपके शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है जिससे आपको सांस लेने की समस्या भी हो सकती है।
7) कपूर आपके पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि ये आपके गैस्ट्रोइन्टेसटाइन को पूरी तरह से ब्लॉक भी कर सकता है।

संबंधित पोस्ट

क्या उंगलिया चटकाने से आपके जोड़ों में दर्द होता है ?

Admin

डाइजेशन अच्छा रखने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करता है केले के फूल से बना काढ़ा

Karnavati 24 News

स्वास्थ्य के साथ स्किन के लिए भी लाभदायक होता है पुदीना, चेहरे से मुहांसे को करता झट से गायब

Karnavati 24 News

तेज पत्ते की मदद से कम करें अपना वजन, जाने कैसे?

Karnavati 24 News

क्यों बहाई जाती हे गंगा में अस्थिया। जाने इसके पीछे के कारण।

अमावस्या का श्राद होता हे खास। सर्व पितृ श्राद कहा जाता हे।