Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

म्यांमार में चीनी साइबर गैंग से रिहा युवक की आपबीती: थाईलैंड से नदी पार कर म्यांमार ले गए, गन पॉइंट पर रख साइबर फ्रॉड करवाया – Gujarat News

चीनी माफिया का कैंप, जहां युवकों को बंधक बनाकर रखा गया है।

सूरत की साइबर सेल ने म्यांमार में संचालित एक बड़े साइबर गुलामी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट के चंगुल से किसी तरह बचकर सूरत के एक युवक ने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाकर सबको चौंका दिया।

.

युवक ने बताया कि कैसे एक एजेंट ने दुबई में ऊंची तनख्वाह वाली नौकरी का लालच देकर थाईलैंड पहुंचाया। इसके बाद उसे म्यांमार के जंगलों में ले जाकर बंदूक की नोंक पर साइबर अपराध करने पर मजबूर किया।

दैनिक भास्कर को मिले म्यांमार में चीनी रैकेट के ऑफिस के एक्सक्लूसिव वीडियोज।

दैनिक भास्कर को मिले म्यांमार में चीनी रैकेट के ऑफिस के एक्सक्लूसिव वीडियोज।

युवक ने आगे बताया कि एक एजेंट ने उसे दुबई में आकर्षक नौकरी की पेशकश की थी। लेकिन, दुबई के बजाय उसे थाईलैंड ले जाया गया। वहां से करीब 400-500 किलोमीटर दूर एक गांव में उसे बंदूक की नोक पर जंगल के रास्ते ले जाया गया। तस्करों के पास बंदूकें और चाकू थे। बिना किसी जानकारी उसे थाईलैंड की सीमा तक ले जाया गया।

युवक ने आगे बताया कि उसे एक नदी पार कर म्यांमार ले जाया गया। वहां सेना के लोगों ने उसे साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह को सौंप दिया। उस समय तक उसे यह भी नहीं पता था कि वह म्यांमार जा रहा हैं। जैसे ही वह कोई सवाल पूछता, तो उसके सिर पर बंदूक तान दी जाती और कहा जाता कि चुपचाप आगे बढ़ो।

चीनी गिरोह के कॉल सेंटर के बाहर लग्जरी कारों की कतारें।

चीनी गिरोह के कॉल सेंटर के बाहर लग्जरी कारों की कतारें।

थर्ड डिग्री टॉर्चर देते थे आरोपी म्यांमार पहुंचने के बाद युवक को पता चला कि वह एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध रैकेट का शिकार हो गया है। ये लोग भारतीय, पाकिस्तानी, अफ्रीकी और चीनी युवकों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के लिए करते थे। अगर कोई उनकी बात नहीं मानता, तो उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया जाता। युवक ने बताया कि उन्हें करंट दिया जाता, भूखा रखा जाता और प्राइवेट जेल में बंद कर दिया जाता।

यह सब देखकर वह बेहद डर गया। एक बार मौका मिलने पर युवक वहां से भाग निकला। वह थाईलैंड पहुंचा और वहां से बस द्वारा बैंकॉक आया। बैंकॉक से उसने फ्लाइट पकड़ी और भारत लौट आया। उसने लोगों से अपील की है कि किसी भी एजेंट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

भारत के कुछ युवकों को भारतीय सीमा से नाव के जरिए म्यांमार तक पहुंचाया गया।

भारत के कुछ युवकों को भारतीय सीमा से नाव के जरिए म्यांमार तक पहुंचाया गया।

चौथा आरोपी भी गिरफ्तार साइबर स्लेवरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस रैकेट में बैंकॉक में ऊंचे वेतन वाली नौकरी का लालच देकर गुजरात के युवकों को म्यांमार ले जाया जाता था और वहां उन्हें साइबर फ्रॉड का काम करने के लिए मजबूर किया जाता था।

इस पूरे कांड में सूरत साइबर पुलिस ने निपेन्दर चौधरी, प्रीत कमाणी और आशीष राणा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, इस रैकेट के चौथे सब-एजेंट के रूप में वडोदरा के अकीब हुसैन का नाम भी सामने आया है। वह 21,000 रुपए कमीशन पर काम करता था।

पुलिस हिरासत में तीन आरोपी।

पुलिस हिरासत में तीन आरोपी।

गुजरात के दो युवकों को रिहा करवाया यह पूरा ऑपरेशन सूरत साइबर सेल की डीसीपी विशाखा जैन के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अब तक गुजरात के दो युवकों को गुप्त ऑपरेशन के जरिए छुड़ाया जा चुका है। फिलहाल सूरत का एक युवक अभी भी म्यांमार में फंसा हुआ है, जिसे रिहा कराने की कोशिशें जारी हैं।

संबंधित पोस्ट

सूरत अग्निकांड- राजस्थानियों से दुकान का डबल किराया मांग रहे: व्यापारी बोले- हमारी दुकानों से चोरी हो रही, हम जाते हैं तो पुलिस डंडे मार रही – Rajasthan News

Gujarat Desk

Gangubai Kathiawadi : रणबीर कपूर ने नहीं दिया आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई’ को कोई रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया कारण

Karnavati 24 News

गुजरात में 2 बसों की टक्कर में 7 की मौत: 10 से ज्यादा घायल, डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई

Gujarat Desk

अहमदाबाद रहा आज राज्य का सबसे गर्म शहर: तापमान 41.5 डिग्री पहुंचने से लोग हुए बेचैन, कल से 3 दिनों तक राहत मिलने की संभावना – Gujarat News

Gujarat Desk

Bengaluru to Mysuru Highway Plan: भारत के हाईवे नित-नया आकार ले रहे हैं. अब घंटों की दूरी मिनटों में तय हो रही है.

Karnavati 24 News

हरियाणा के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मंगेतर दिल्ली में टीचर: पार्थिव देह से पूछती रही- बेबी, तू आया नहीं मेरे लिए, तू तो बोलके गया था – Rewari News

Gujarat Desk