Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के लाइव शो में पथराव, लाठीचार्ज, तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉलीपॉप लागेलू गाना गाने वाले मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के लाइव शो में जमकर हंगामा हुआ। भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंका जो पवन सिंह के गाल पर लगा जिसकी वजह से वह घायल हो गए। जिसके बाद ऐसी भगदड़ मची की कुर्सियां ​​टूट गईं। मौके पर पहले से ही तैनात पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया।

कहा जा रहा है कि एक दर्शक ने पवन सिंह से एक खास गाना गाने की गुजारिश की, लेकिन गाना एक जाति से जुड़ा था इसलिए पवन सिंह ने इसे गाने से मना कर दिया। तभी उन पर पथराव किया गया।

यह पूरी घटना नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव की है। यहां शादी का रिसेप्शन रखा गया था। जिसमें पवन सिंह, शिल्पी राज और अंजना सिंह आई हुई थीं। पवन को सुनने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई थी। इसके लिए आयोजकों ने प्रशासन से अनुमति ली थी। सुरक्षा के लिए कई थाना बलों, पीएसी को तैनात किया गया था। लेकिन भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंका जो पवन सिंह के गाल पर लगा जिसकी वजह से वह घायल हो गए। जिसके बाद ऐसी भगदड़ मची की कुर्सियां ​​टूट गईं।

छुपकर हमला मत करो-पवन सिंह
पत्थर लगने की वजह से पवन सिंह गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा, “कौन है ये महापुरुष जो भीड़ में छुपकर पत्थर फेंक रहा है। कौन है ये दुश्मन जिसने मुझ पर पत्थर फेंके हैं। मेरे दुश्मन में दम है तो आगे आए भीड़ में छुपकर पत्थर मत मारो, पवन को एक पत्थर नहीं रोक सकता है, इसे अब तक कोई नहीं रोक सका है।

संबंधित पोस्ट

बंद कमरे में होगी सुनवाई, नवाजुद्दीन की पत्नी और बच्चों को कोर्ट ने तलब किया

Admin

ઋષિ કપૂરે કરી એવી વિચિત્ર કમેન્ટ કે પત્ની નીતુ કપૂરને શરમ આવી કહ્યું- ‘સેક્સ પછી…’

Admin

…मुझे बॉलीवुड से निकाल दिया जाएगा, आखिर शाहरुख ने ऐसा क्यों कहा?

Admin

एसएस राजामौली ने कहा, अगर महाभारत बनाते हैं तो यह 10-भाग की फिल्म होगी: ‘मुझे अलग-अलग संस्करणों को पढ़ने में एक साल लगेगा’

Karnavati 24 News

Disha Patani Backless: દિશાએ બેકલેસ કમરિયા બતાવીને પોઝ આપ્યો, જોઈને દિલ હારી બેઠશો!

Admin

પતિને આ હાલતમાં જોઈને કેટરિના કૈફની આંખો શરમથી ઝૂકી ગઈ, હસીને પોતાનું દુઃખ છુપાવ્યું!

Admin