Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर बोले राजभर, ‘अखिलेश के साथ हूं, अमित शाह से मेरी मुलाकात नहीं’

 

मैं दिल्ली नहीं गया, लखनऊ में हूं – राजभरअमित शाह से मुलाकात की खबरें निराधार-राजभर
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उन खबरों खंडन किया है कि दिल्ली में उनकी बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात हुई है और जल्द ही वे बीजेपी के साथ आनेवाले हैं। उन्होंने इंडिया टीवी संवाददाता से बात करते हुए कहा कि मैं अखिलेश यादव के साथ हूं और उन्हीं के साथ मिलकर 2024 की तैयारी कर रहा हूं।

राजभर ने इस बात का खंडन किया दिल्ली में अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई है। राजभर ने कहा-‘ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के साथ है.. शपथ ग्रहण के दिन दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।’ साथ ही उन्होंने कहा-‘ शपथ ग्रहण में विपक्ष के नेता के तौर पर बुलाया जाएगा तो जाऊंगा लेकिन शपथ लेने नहीं जाऊंगा।’

 

उल्लेखनीय है कि सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें थी कि राजभर की मुलाकात बीजेपी के शीर्ष नेताओं से हुई है। यह मुलाकात 18 मार्च को दोपहर तीन बजे के आसपास हुई। सूत्रों के मुताबिक राजभर की मुलाकात अमित शाह से हुई थी। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली थी। इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के दो अन्य नेता, यूपी के बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। हलांकि इस मुलाकात के बारे में बीजेपी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था।

जैसे ही ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात की खबरें मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आने लगी उसके बाद उन्होंने यह साफ किया कि वे अखिलेश के साथ हैं। दिल्ली में बीजेपी के नेताओं से मुलाकात की खबरों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ में हूं, मेरे दिल्ली जाने का कोई सवाल नहीं है।

संबंधित पोस्ट

साबरमती जेल में 3 कैदियों ने आतंकी को पीटा: आंख में चोट लगी; कई जगह हमले की थी प्लानिंग, गुजरात ATS ने किया था अरेस्ट

Gujarat Desk

देश की पहली LNG ट्रेन चलने को तैयार: एक बार टैंक फुल करने पर 2200 किलोमीटर तक चलेगी, डीजल की तुलना में तीन गुना खर्च कम

Gujarat Desk

अब फर्जी सचिवालय अधिकारी गिरफ्तार: पीएम आवास में घर दिलाने के झांसे में 3 करोड़ ऐंठे, लोगों से दस्तावेज की डेढ़ लाख फीस लेता था – Gujarat News

Gujarat Desk

यूपी में 3 मई से बारिश के आसार: प्रयागराज समेत 4 शहरों का पारा 45 डिग्री के पार, अगले 5 दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में पतंगबाजी के लिए छतें किराए पर: प्रति व्यक्ति किराया 4000 होने के बावजूद वेटिंग, पूरी छत का किराया 15 हजार तक पहुंचा – Gujarat News

Gujarat Desk

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन साइट पर हादसा: रेलवे ट्रैक बाधिक होने से 25 ट्रेनें रद्द, 5 रीशेड्यूल तो 6 ट्रेनों का रास्ता बदला गया – Gujarat News

Gujarat Desk