Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
टैकनोलजी

बिटक्वॉइन की कीमत 22 हजार डॉलर के पार गई, एक्सपर्ट्स ने कहा- ऊपर टिकना मुश्किल

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की हालत इस समय खराब चल रही है. सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन महीनों की गिरावट के बाद पिछले कुछ दिन से रिकवरी दिखा रही है. बीते एक हफ्ते में ये 12 फीसदी ऊपर आई और 22 हजार डॉलर के पार कल शनिवार को ट्रेड कर रही थी. आज रविवार सुबह यह 21200 डॉलर के ऊपर चल रही है.

इस हालिया तेजी को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तेजी ज्यादा दिन तक टिकाउ रहेगी कहना मुश्किल है. उम्मीदों के उलट ये हालिया तेजी सिर्फ एक घटना की वजह से लग रही है. अभी क्रिप्टो एक्सचेंज बिनेंस ने बिटक्वॉइन की स्पॉट ट्रेडिंग पर लगने वाली फीस को हटा दिया. लिहाजा ट्रेडिंग वैल्यूम बढ़ा है. यह तेजी उसी का नतीजा लग रही. कीमतों में रिवर्सल का अभी कोई सिग्नल नही दिख रहा.
मंगोलियाई प्रोडक्टिविटी ऑर्गनाइजेशन के मुख्य डिजिटल सलाहकार एंडी लियान ने कहा कि बिटक्वॉइन की कीमतों में अचानक उछाल टिकाऊ नहीं है क्योंकि इसके कोई अच्छे कारण नहीं हैं. इस तेजी के पीछे बिनेंस की जीरो फीस बिटकॉइन ट्रेडिंग हो सकती है. संभव है कि इस खबर की वजह से बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ. यह वॉल्यूम वॉश ट्रेडिंग और मैनिपुलेशन हो सकता है. उन्होंने कहा कि यह तेजी एकतरफा लग रही है.

संबंधित पोस्ट

WhatsApp में आएंगे नए फीचर, अब कोई नहीं ले सकता आपकी फोटो और वीडियो का स्क्रीनशॉट

पेगासस जैसे सॉफ्टवेयर का डर: ऑनलाइन जासूसी से परेशान यूरोपीय संघ के तकनीकी प्रमुख, बैठकों में मोबाइल नहीं लेते

Karnavati 24 News

तो यह है ! दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप !

Infinix का नया फोन: कल लॉन्च होगा Infinix Hot 11 2022, मिलेगा 5000mAh बैटरी और डिस्प्ले के साथ शानदार प्रोसेसर

Karnavati 24 News

6000mAh बैटरी वाला Samsung M32 5G फोन हो रहा है सस्ता, जानें और फीचर्स

Karnavati 24 News

सिंगल चार्ज पर चलेगी 800 Km यह Tesla Cybertruck, जल्द होने वाली है लॉन्च

Karnavati 24 News