Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

फरीदाबाद: साई धाम में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

फरीदाबाद, 14 जुलाई। श्री साई बाबा की भक्तजन सद्गुरु के रूप में पूजा करते हैं। वैसे तो गुरु की पूजा करने के लिए हर दिन व हर समय उत्तम है परन्तु गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरू पूजा सर्वश्रेष्ठ है। शिरडी साई बाबा मन्दिर, साई धाम, तिगांव रोड़ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूम धाम से मनाया गया।
साई धाम के अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि सुबह काकड़ आरती के पश्चात जल, दूध, दही, पंचामृत, चन्दन और गंगा जल से बाबा का महा मंगल स्नान कराया गया। मंगल स्नान के साथ 100 जोड़ों ने भी बाबा का अभिषेक तथा अष्टोत्तरशत नामावलि पूजा की और बाबा के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया। 100 जोड़ों को मन्दिर द्वारा उपहार स्वरूप बाबा का चोला, पूजा थाली व प्रसाद दिया गया। तत्पश्चात बहुत आनन्द से विधिवत् हवन किया गया। इसके उपरांत साई जाप किया। वही शाम को प्रसिद्ध भजन गायिका शिल्पी मदान एवं गायक प्रवीण मलिक ने बहुत सुन्दर व मनमोहक भजनों द्वारा भक्तों को आनन्दित किया और भक्तजन खुशी से नाचते रहे। भक्तों ने उनके भजनों का भरपूर आनन्द लिया। पूरा हाल भक्तों से खचाखच भरा था। अंत में बाबा की आरती की गई। 
इस अवसर पर  रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी के प्रेजिडेंट सुनील खन्डूजा, जेके शर्मा (गुरूग्राम), प्रेम अमर, अनीता अमर, अशोक जैन, आर्दश दत्ता आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर साई धाम के अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने आए हुए अतिथियों व सभी भक्तजनों को गुरू पूणिर्मा की बधाई दी और कहा कि गुरू स्थान सर्वोपरि है। गुरू की महिमा का बखान करना मुश्किल है। गुरू का महत्व ईश्वर से ऊपर माना गया है। एक सच्चे गुरू के द्वारा ही ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर साई धाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने सुप्रसिद्ध भजन गायिका शिल्पी मदान एवं गायक प्रवीण मलिक को अंग वस्त्र पहना कर उनका अभिनन्दन किया। 

संबंधित पोस्ट

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए छतें किराए पर: अहमदाबाद में कई इलाकों में ऊंची छतों का किराया 20 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंचा

Gujarat Desk

देश में HMPV के सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में: अहमदाबाद में 9 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव, 48 घंटे में तीसरा मामला सामने आया – Gujarat News

Gujarat Desk

रक्षा क्षेत्र में आयात में कटौती करने के लिए प्रतिबद्ध : सीतारमण

Karnavati 24 News

सूरत में टेस्टिंग में ही ढही 21 करोड़ की टंकी: अहमदाबाद में 75 साल पुरानी टंकी गिराने में लगानी पड़ी जेसीबी, कांग्रेस बोली- यह है बीजेपी मॉडल – Gujarat News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में बम धमाके की धमकी: लेटर में दाऊद और लश्कर-ए-तैयबा का जिक्र; जहां लेटर मिला वहां तीन विदेशी रुके हुए थे

Gujarat Desk

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, लगभग 2 करोड़ वैक्सीन शॉट पात्र लाभार्थियों को किए वितरित

Karnavati 24 News