Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
अन्य

फरीदाबाद: एक बार फिर दुनिया सुन रही दादा लख्मी की गूंज: राजेश नागर

फरीदाबाद, 22 नवंबर। विधायक राजेश नागर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फिल्म दादा लख्मी में युवा किरदार निभाने वाले हितेश शर्मा को सम्मानित किया। यह फिल्म विश्वविख्यात हरियाणवी लोक कलाकार पंडित लख्मी चंद शर्मा के किरदार पर यशपाल शर्मा ने बनाई है।
उन्होंने शहर के एल्डिको मॉल में फिल्म दादा लख्मी की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारे शहर के बेटे हितेश शर्मा ने दादा लख्मी के किरदार को जीवंत कर सभी से शाबाशी लूटी है। फिल्में तो बहुत लोग करते हैं लेकिन इस प्रकार के किरदार को निभाकर हितेश ने हरियाणा की लोककला एवं संस्कृति को भी सहारा दिया है। इसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। विधायक राजेश नागर ने प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी फिल्म को टैक्स फ्री करने पर धन्यवाद किया। नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है, वहीं प्रदेश की संस्कृति को देश दुनिया तक पहुंचाने में निर्माताओं को सहयोग भी किया है। नागर ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में फिल्म दादा लख्मी देखनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि दादा लख्मी का नाम हरियाणा की संस्कृति को समृद्ध करने में लिया जाता है। उन्होंने वर्षों पहले वो कह दिया था, तब इसके बारे में कोई बात भी नहीं करता था। उन्होंने कह दिया था कि पानी बोतलों में बेचा जाएगा। ऐसे भविष्यदृष्टा लोककर्मी का हम सभी को सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने फिल्म कलाकार हितेश शर्मा, विधायक राजेश नागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

संबंधित पोस्ट

Eurogrand Casino Su mejor Selección Sobre Juegos blood suckers juego de ranura Sobre Casino

Claim casino titan sign up 100 percent free Spin Offers 20, 50 & Grown Revolves For real Money

Demonstração 50 giros acostumado sem armazém Wild Depths esfogíteado cata-níqueis Floating Dragon Megaways RTP 96 70%, Jogo Acostumado

Parempia nettikasinoita Yhdysvalloissa vuonna 2025 Parhaat oikean rahan nettikasinot

Que vinculado c Funcionam Os Parimatch BJ 4 EN giros livres puerilidade slot Feita Sem Entreposto

Untamed slot loch ness monster Monster Panda Slot