Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

पिता ने इंस्टीट्यूट में बेटी के दोस्त को मारे चाकू: गुजरात के भावनगर की घटना, बगल में बिठाया फिर किया हमला; स्टूडेंट गंभीर – Gujarat News

आरोपी ने स्टूडेंट को अपनी बगल में ही बिठा रखा था।

गुजरात में भावनगर शहर के सिदसर रोड स्थित OAJ एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता ने इंस्टीट्यूट में घुसकर बेटी के दोस्त पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के पांच वार से स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल ह

.

बेटी से बात करने की बात से नाराज था पिता महुवा के विटीनगर रोड निवासी हार्दिक नागोथा (परिवर्तित नाम) ओज इंस्टीट्यूट में री-नीट की तैयारी कर रहा था और हॉस्टल में रह रहा था। वह अपने साथ पढ़ने वाली नितिका (परिवर्तित नाम) से मोबाइल पर बात करता था। जब नितिका के पिता जगदीप राछ को इस बारे में पता चला तो उन्होंने हार्दिक को फोन किया और मिलने के लिए इंस्टीट्यूट में बुलाया।

टीचर भी दोनों को समझा रहे थे जगदीप राछ अपनी बेटी के साथ इंस्टीट्यूट पहुंचे और हार्दिक को अपने बगल में बिठा लिया। सामने बैठे टीचर भी दोनों बच्चों को समझा रहे थे। इसी दौरान जगदीप ने कमर में छुपा रखा चाकू निकाला और हार्दिक पर हमला बोल दिया। जब तक टीचर उसे रोक पाते, तब तक हार्दिक पर वह पांच वार कर चुका था। स्टूडेंट को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों के लिए फुल एक्शन मोड में भारत, कंट्रोल रूम बनाए, हेल्पलाइन नं किया जारी, अब लिया ये बड़ा फैसला

Karnavati 24 News

चीन के COVID मामलों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया |

Admin

डॉन 3 : फिल्म में एक साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान; एक्सेल एंटरटेनमेंट एक सीक्वल की योजना बना रहा है

Karnavati 24 News

अब आपके घर तक पहुंचेगा सोमनाथ मंदिर का प्रसाद: महाशिवरात्रि पर सोमनाथ महादेव का पूजन यूट्यूब-फेसबुक पर होगा लाइव – Gujarat News

Gujarat Desk

नीदरलैंड ने संयुक्त राष्ट्र में मतदान का आह्वान किया; इंडिया का जवाब – हमें मत बताओ क्या करना है, क्या नहीं

प्रेग्नेंसी में भी बेहद बोल्ड अदाएं दिखा रहीं रिहाना, इस बार फ्रंट ओपन टॉप पहन बिखेरे जलवे, दिखाया बेबी बंप

Karnavati 24 News