Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

नेहरू जी पर पीएम मोदी बोले, कही ये बात !

मोदी ने कहा, ‘‘सरदार साहेब सभी रियासतों को भारत में विलय के लिए मनाने में सफल रहे। लेकिन एक अन्य व्यक्ति ने कश्मीर के इस मुद्दे को हल करने का जिम्मा संभाला था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चूंकि सरदार साहब के नक्शे कदम पर चलता हूं, मुझ में सरदार पटेल की भूमि के मूल्य हैं और यही कारण है कि मैंने कश्मीर की समस्या का समाधान किया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।’’ 

 
बाद में प्रधानमंत्री ने गुजरात की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर भी हमला बोला और कहा कि उन्होंने बांधों का निर्माण तो किया लेकिन नहरों का कोई संपर्क नहीं बनाया जिससे अन्य क्षेत्रों में पानी पहुंच सके। मोदी ने पूछा, ‘‘उन्होंने बांधों का निर्माण देखने के लिए कोई काम किया था क्या?’’ उन्होंने कहा कि इस काम को उन्होंने अपने हाथों में लिया और 20 सालों में पूरा किया।  अब गुजरात के कोने-कोने में पानी पहुंच रहा है और इसकी बदौलत कृषि उत्पादन में नौ से 10 गुणा तक की वृद्धि हुई है। मोदी ने यह भी कहा कि शहरी नक्सलियों ने सरदार सरोवर बांध परियोजना तक को रोकने की कोशिश की और इसे कानूनी पचड़ों में उलझाकर रखा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे 40 से 50 साल बर्बाद कर दिए, हमें अदालतों के चक्कर लगाने पड़े और गुजरात की जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे भी बर्बाद हुए। आज सरदार साहब का सपना पूरा किया गया है।’’ 

संबंधित पोस्ट

Goa Assembly election: देश को पहला IIT वाला विधायक और फिर मुख्यमंत्री देने वाला राज्य

Karnavati 24 News

“पीएम मोदी अकेले काफी…”: राहुल गांधी की नीतीश कुमार से मुलाकात पर बोले केंद्रीय मंत्री 

Admin

वडोदरा में केजरीवाल के कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम की कार्रवाई पर गोपाल इटालिया का बयान

Admin

બોર્ડર વિલેજના ગામોની વસ્તીને નાસિક મહારાષ્ટ્ર તરફ જવા- આવવા માટે આશરે 20 કિમીનો ઘટાડો થયો.

Admin

राहुल गांधी की फर्जी क्लिप चलाने के मामले में संपादक की याचिका पर सुनवाई करेगा SC

Karnavati 24 News

ઈમરાનની ધરપકડ કરવા માટે પોલીસે પહોંચી તેના નિવાસસ્થાને, જાણો શું મામલો

Karnavati 24 News