Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान युवती की मौत: 60 फुट गहरी खाई में गिरी, गुजरात की रहने वाली, उड़ान भरते हुए पैराग्लाइडर नहीं खुले – Dharamshala News

लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला की लोकप्रिय इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर मंगलवार देर शाम एक हादसे में गुजरात की 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि पायलट गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतका की पहचान भवसर खुशी (19) पुत्री जिग्नेश सहजानंद एवेन्यू नियर टोरेंट

.

घायल पायलट की पहचान मुनीष कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी ताहू चोला, धर्मशाला के रुप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शाम 5:55 बजे की है और खुशी ने पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी। खास बात यह है कि पैराग्लाइडिंग की अनुमति शाम 5 बजे तक ही थी। धर्मशाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ नारायण के मुताबिक, उड़ान भरते समय पैराग्लाइडर के न खुलने के कारण युवती 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

धर्मशाला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड

धर्मशाला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड

अस्पताल पहुंची युवती की रिश्तेदार

अस्पताल पहुंची युवती की रिश्तेदार

पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद परिजन तुरंत खुशी को जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिजनों और पैराग्लाइडर पायलट के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही, हादसे की विस्तृत जांच के लिए पायलट से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है।

संबंधित पोस्ट

Box Office Records: ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी ‘RRR’, 16वें दिन कमाए 21 करोड़ रुपये

Karnavati 24 News

गुजरात बॉर्डर के गांवों में घट रही हिंदू आबादी: स्थानीय लोग बोले- रोजगार और सुविधाएं ही नहीं, 23 गांवों से भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

ज्ञानवापी मामले में कोर्ट आज दो बजे फैसला सुनाएगी. अदालत की सुरक्षा बढ़ाना

Karnavati 24 News

अहमदाबाद पुलिस इंस्पेक्टर की रेबीज से मौत: स्ट्रीट डॉग ने काटा था, इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया था

Gujarat Desk

रूह अफ़ज़ा भारतीय है या पाकिस्तानी? जानिए कल्ट समर ड्रिंक का सफर, इसका इतिहास और इसे कैसे बनाया जाता है

Karnavati 24 News

पीएम मोदी का असम दौरा: कहा- कभी यहां बम और गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, आज तालियां गूंज रही हैं

Karnavati 24 News