Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खाई में गिरी कार, बच्ची की मौत: माता-पिता और दो छोटे भाई घायल; बिहार से सूरत जा रहा था परिवार – Ratlam News


दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो छोटे भाई घायल हो गए। हादसा रतलाम के धामनोद टोल नाके के पास करीब 5 बजे तब हुआ, जब सूरत जा रही कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, कार में बिहार के गोपालगंज निवासी विक्की कुमार (35), उनकी पत्नी रानी देवी, बेटी दीपा कुमारी (14), बेटे प्रीतम (5) और पीयूष (7) सवार थे। परिवार बिहार से गुजरात के सूरत लौट रहा था, जहां विक्की कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें… रात में सड़क किनारे रुका था परिवार विक्की कुमार के मुताबिक, परिवार शनिवार रात धामनोद टोल के पास सड़क किनारे कार खड़ी कर आराम करने के लिए रुका था। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हम फिर रवाना हुए। करीब 20 से 25 मिनट बाद एक ट्रक ओवरटेक करते हुए निकला। मैंने उससे बचने के लिए कार लेफ्ट साइड दबाई। इस बीच कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। पिता ने गेट तोड़कर परिवार को निकाला विक्की कुमार ने बताया कि हादसे के समय अंधेरा था। मुझे खरोंच आई थी। कार पलटने के बाद मैंने किसी तरह गेट तोड़कर सबसे पहले बेटी को बाहर निकाला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह बेसुध थी। इसके बाद पत्नी और दोनों बेटों को बाहर निकाला। दो लोगों ने एंबुलेंस बुलाई, तब पहुंचे अस्पताल विक्की कुमार का कहना है कि हादसे के बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। दो लोग आए, लेकिन वे उठाने को तैयार नहीं थे। मैंने उनसे इमरजेंसी सेवा पर कॉल करने के लिए कहा तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद हमें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। क्रेन की मदद से कार को खाई से निकाला रावटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा ट्रक की टक्कर से हुई या किसी अन्य वजह से। शुक्रवार शाम को बिहार से निकले थे विक्की कुमार ने बताया कि वह गुजरात के तापी थईया थाना परसाना तहसील सूरत में रहते हैं। 21 मई को अपने गांव बिहार गए थे। छोटे भाई राकेश की सगाई का कार्यक्रम था। गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार शाम को गांव से निकले थे। कार खुद चला रहे थे। शुक्रवार रात ओर शनिवार दिन भर कार चलाई। शनिवार रात रतलाम के धामनोद टोल से आगे रात 11 बजे रोड किनारे रुके और कार में AC चालू कर चले सो गए। सुबह 4.30 बजे उठे और मुंह धोया। इसके बाद निकल गए। 20 से 25 मिनट बाद ही यह हादसा हो गया।

संबंधित पोस्ट

દુઃખદ / ટોયોટા કિર્લોસ્કરના વાઇસ ચેરપર્સન વિક્રમ કિર્લોસ્કરનું હાર્ટ એટેકથી અવસાન, માત્ર 64 વર્ષની વયે લીધા અંતિમ શ્વાસ

Admin

क्या उर्वशी रौतेला और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को कर रहे हैं परहेज?

Karnavati 24 News

8 लाख की ड्रग्स के साथ साला-बहनोई सहित 3 गिरफ्तार: सूरत में 80.140 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ मैग्नेशियम सल्फेट का जखीरा भी जब्त – Gujarat News

Gujarat Desk

रिकॉर्ड स्तर पर महंगाई: थोक महंगाई लगातार दूसरे महीने 15% से ऊपर, सब्जियों के दाम मई WPI को 15.88% तक ले गए

Karnavati 24 News

दो बेटों को लेकर मां ट्रेन के सामने कूदी: ससुराल वालों की यातना से तंग आकर उठाया कदम, गुजरात के दाहोद की घटना – Gujarat News

Gujarat Desk

खबरदार! आयकर विभाग कर रहा है संदिग्ध चोरी के लिए नोटिस जारी, आप भी जान लीजिए ये बातें 

Karnavati 24 News