Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने फिल्म फेस्टिवल जूरी हेड की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

द कश्मीर फाइल्स पर इजरायली फिल्म निर्माता लिपिड की टिप्पणी के बाद विवेक अग्निहोत्री गुस्से में हैं। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा निकाला। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि जल्द ही वह अपना अगला प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। वह पूरा सच लोगों के सामने लाएंगे। विवेक ने कहा कि अभी उन्हें नहीं पता कि यह वेबसीरीज होगी या डॉक्यूमेंट्री। यह मामला अब कला से ज्यादा देश की प्रतिष्ठा का बन गया है। यह मेरी जिम्मेदारी है कि पूरा सच सबके सामने लाया जाए।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में जूरी प्रमुख नदव लिपिड ने फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ को प्रोपगंडा और अश्लील करार दिया। उनके इस कमेंट पर हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. विवेक अग्निहोत्री पहले ही एक वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा निकाल चुके हैं। अब उन्होंने कहा है, मैंने अब फैसला ले लिया है और मैं अनाउंसमेंट कर रहा हूं… हमारे पास इतनी कहानियां और फैक्ट्स हैं कि हम 1 की जगह 10 फिल्में बना सकते थे। लेकिन हमने सिर्फ एक ही फिल्म बनाने का फैसला किया। लेकिन अब मैंने पूरा सच सामने लाने का फैसला किया है। इसका शीर्षक ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ होगा और मैं इसे इस साल लेकर आऊंगा, मैंने आज एक दृढ़ निर्णय लिया है।
विवेक ने कहा कि मैं कम समय में सबको बता दूंगा कि अनरिपोर्टेड वेब सीरीज के रूप में होगा या डॉक्यूमेंट्री के रूप में। मैं पूरा सच सामने लाऊंगा। अब यह विषय देश के सम्मान से जुड़ गया है। मेरे पास जो भी जानकारी है, सबूत है और लोगों ने जो कहा है, उसे सामने लाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है, ताकि लोगों को पूरा सच पता चल सके।

संबंधित पोस्ट

हैप्पी बर्थडे सैफ अली खान: ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से लेकर ‘सेक्रेड गेम्स’ तक, अभिनेता का बेस्ट परफॉमेंसेस

Karnavati 24 News

कारोबारी को 19-दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर 64 लाख ठगे: फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी की धमकी दी थी, एक आरोपी गिरफ्तार – Gujarat News

Gujarat Desk

जुगजुग जियो : वरुण धवन ने बताया सफल शादी का राज, कहा- सभी शादीशुदा पुरुषों को कहना चाहिए सॉरी

Karnavati 24 News

शादी के सवाल पर बोले- बोले- मैं शादी में यकीन रखता हूं, फिलहाल मैं काम पर फोकस करना चाहता हूं।

Karnavati 24 News

रोटवीलर डॉग के हमले में 4-महीने की बच्ची की मौत: गुजरात कैबिनेट में उठा मामला, अब सरकार नए नियम बनाने की तैयारी में

Gujarat Desk

IPL फाइनल में आज गुजरात-बैंगलौर के बीच मुकाबला: डेढ़ घंटे में बिके 45 हजार टिकट, अहमदाबाद में 3,043 पुलिसकर्मी-अधिकारी तैनात – Gujarat News

Gujarat Desk