Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

चेहरे के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को दूर करने के लिए इस स्पेशल नुस्खे को अपनाएं

आजकल धूल और पोलूशन की वजह से चेहरे पर बहुत सी समस्याएं देखने को मिलती है। स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं में ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स भी है। इन्हें दूर करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इनकी वजह से आपकी स्किन बहुत ज्यादा डल नजर आती है। ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स को दूर करने के लिए आप स्क्रब का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन घर पर ही बने स्क्रब का भी प्रयोग किया जा सकता है। इससे आपकी स्किन आकर्षक और मुलायम बनती है। आज हम आपको बताएंगे कि घर पर ही किस तरह से आप ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।
ब्लैक हेड्स व्हाइट हेड्स को दूर करने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ कर लें। उसके बाद गर्म रुमाल से अपने चेहरे को हीट दें। इसके लिए आप रुमाल को गर्म पानी में डुबोकर अपने चेहरे पर थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपको एक स्पेशल स्क्रब बनाना है। इसके लिए थोड़ा दही और चीनी मिक्स करें। अब इस मिश्रण में थोड़ा कॉफी पाउडर डालें। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण से स्क्रब करते हुए अपने चेहरे पर मसाज करें। 5 मिनट तक आप इस प्रोसेस को करें। उसके बाद इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए चेहरे पर ही रहने दें। इसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इस प्रक्रिया से आपके चेहरे के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स आसानी से दूर होंगे।

संबंधित पोस्ट

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए इस अनोखे उपाय को एक बार जरूर आजमाएं

Admin

स्कन्द भगवान् की माता हे स्कंदमाता। नवरात्र के पांचवे दिन पूजी जाती हे।

Admin

गुजराती खांडवी बना लीजिये और एक नए स्वाद का लुफ्त उठाइये।

Karnavati 24 News

चाहते हैं आपके पास न हो धन की कोई कमी, तो ऐसे प्रसन्न करें माँ लक्ष्मी को

Karnavati 24 News

हरी या लाल मिर्च काटते समय हाथों पर मिर्ची की जलन होती है तो करें ये एक काम

Karnavati 24 News

मिल्क पाउडर के इस्तेमाल से बढ़ सकता है डाइबिटीज का खतरा।

Admin