Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

गुजराती फिल्म स्टार खुशी शाह उत्तराखंड पहुंचीं: बोलीं-यहां की खूबसूरती फिल्ममेकर्स के लिए स्वर्ग जैसी, शूटिंग का प्लान – Nainital News

गुजराती फिल्म स्टार खुशी शाह रामनगर पहुंची।

गुजराती फिल्म अभिनेत्री खुशी शाह इन दिनों उत्तराखंड की प्राकृतिक वादियों का आनंद ले रही हैं। सोमवार को वह कुमाऊं के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रामनगर पहुंचीं। यहां उन्होंने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फोटो पर्यटन जोन में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उ

.

खुशी शाह ने बताया कि यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा है। उन्हें यहां का मौसम, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण बेहद पसंद आया। अभिनेत्री के अनुसार, उत्तराखंड के पहाड़ और जंगल किसी भी फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन हैं। उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता को अवर्णनीय बताया।

शाह ने कहा कि उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कई सुपरहिट रही हैं। हालांकि, उत्तराखंड की वादियों में मिली शांति और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें किसी भी अन्य शूटिंग लोकेशन से अलग लगा। उन्होंने यह भी बताया कि यहां के रिजॉर्ट और पर्यटन सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं, जो फिल्म यूनिट्स और पर्यटकों के लिए उपयुक्त हैं।

उत्तराखंड में शूटिंग की योजना- खुशी शाह

खुशी शाह ने उत्तराखंड सरकार से फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक फिल्में यहां शूट हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस की एक नई फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आने की योजना बना रही हैं।

जंगल सफारी के बाद खुशी शाह नैनीताल के लिए रवाना हो गईं। वहां वह सरोवर नगरी की झीलों और पहाड़ियों का आनंद लेंगी।

स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों ने खुशी शाह के दौरे को उत्तराखंड पर्यटन के लिए सकारात्मक बताया। उनका मानना है कि ऐसे फिल्म कलाकारों के आने से पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं को फिल्म उद्योग से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

संबंधित पोस्ट

गुजरात की ओर बहने लगी बर्फीली हवा: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव खत्म होते ही राज्य में कड़ाके की ठंड, तापमान 6 डिग्री गिरा – Gujarat News

Gujarat Desk

नाइजीरिया में चर्च पर हमला: प्रार्थना के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां, 50 की मौत; और बढ़ सकता है आंकड़ा

Karnavati 24 News

अपने बोल्ड लुक्स से लोगों के दिलों को घायल करने वाली उर्वशी रौतेला हुई स्पॉट

Karnavati 24 News

FD से ज्यादा ब्याज पर किसान विकास पत्र योजना में करें निवेश, यहां जानिए इससे जुड़ी खास बातें

Karnavati 24 News

बेटे को उसकी पसंदीदा बाइक के साथ दफनाया गया: गुजरात के आणंद की घटना, बेटे की पसंद के कपड़े और जूते भी साथ रखे – Gujarat News

Gujarat Desk

काजोल की सलाम वेंकी ने बॉक्स ऑफिस पर उलटी टक्कर दी

Admin