Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

ईरान में बंधक बनाए गए 4 गुजराती भारत लौटे: डंकी रूट से ऑस्ट्रेलिया जाते समय तेहरान में हुआ था अपहरण, 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी

गांधीनगर31 मिनट पहले

कॉपी लिंकऑस्ट्रेलिया ले जाते समय तेहरान एयरपोर्ट पर चारों का किडनैप कर लिया गया। - Dainik Bhaskar

ऑस्ट्रेलिया ले जाते समय तेहरान एयरपोर्ट पर चारों का किडनैप कर लिया गया।

ईरान में बंधक बनाए गए चारों गुजरातियों की भारत वापसी हो गई है। ये चारों इलीगल तरीके से ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। इसी दौरान ईरान के तेहरान एयरपोर्ट से इनका अपहरण कर लिया गया था। अपहरकर्ताओं ने इन्हें बंधक बनाकर परिवार वालों से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी।

मनसा विधायक जेएस पटेल ने बताया कि चारों मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच गए थे। अब ट्रेन से गुजरात आएंगे। पटेल ने आगे कहा कि भारत सरकार की मदद से चारों की सकुशल वापसी संभव हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद भारत के कहने पर ईरान सरकार ने चारों को बंधकों को चंगुल छुड़ा लिया।

न्यूड कर पीटते हुए यह वीडियो परिवार वालों को भेजा गया है।

न्यूड कर पीटते हुए यह वीडियो परिवार वालों को भेजा गया है।

किडनैप किए चार लोगों में यह दंपती भी शामिल थे।

किडनैप किए चार लोगों में यह दंपती भी शामिल थे।

न्यूड कर पीटते हुआ वीडियो भेजा था बाबा नाम के एक शख्स ने इन चारों के परिवार को फोन करके 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। परिवार को एक वीडियो भेजा गया था, जिसमें अपहृत लोगों को न्यूड कर के जमीन पर औंधे मुंह लिटाकर पीटा जा रहा था। अपहृत लोगों में एक महिला और तीन युवक शामिल थे, जिनमें से तीन गांधीनगर जिले के मानसा तालुका के बापूपुरा और एक बड़पुरा का रहने वाला है।

विधायक जेएस पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी।

विधायक जेएस पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी।

19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे गांव के करीबी सूत्रों ने बताया कि गांव के ही एक एजेंट ने पिछले दिनों दो-तीन यात्रियों को डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। यह एजेंट ऑस्ट्रेलिया में घुसपैठ कराने के लिए भी काम कर रहा था। यह बात मालूम होते ही गांव के एक दंपत्ति समेत चार लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए इसी एजेंट के संपर्क में आए थे।

प्लान के मुताबिक, चारों 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे। चारों को बैंकॉक और दुबई होते हुए तेहरान एयरपोर्ट पर उतारा गया था। एयरपोर्ट से निकलते ही चारों का अपहरण कर लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी डंकी रूट से विदेश जाने वालों की किडनैपिंग और फिरौती की मांग के मामले सामने आए है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

कैलिफोर्निया ट्रक हादसाः मां बोली-बेटे को बचा लो:गुरदासपुर का है ट्रक ड्राइवर

अमेरिका में ट्रक दुर्घटना के आरोपी भारतीय मूल के 22 साल के जशनप्रीत मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर तय की गई है। जशनप्रीत 2022 में बाइडेन प्रशासन के दौरान भारत से अमेरिका गया था। 21 अक्टूबर को उसके ट्रक से हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

आलिया के चाचा मुकेश को अब तक नहीं मिला शादी का निमंत्रण, वजह है एक्ट्रेस के पिता महेश भट्ट से मनमुटाव

Karnavati 24 News

पीएम मोदी का यूएई दौरा: राष्ट्रपति जायद पहुंचे एयरपोर्ट, रिसीव किया, प्रोटोकॉल तोड़ा

Karnavati 24 News

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट: 51 हजार के नीचे गिरा सोना, चांदी भी 61 हजार रुपये के करीब

Karnavati 24 News

US से डिपोर्ट होने वालों की राह देख रहे माता-पिता: बेटी यूरोप से अमेरिका पहुंच गई तो बेटा घर बेचकर जा पहुंचा, परिवार को पता ही नहीं – Gujarat News

Gujarat Desk

ऑस्ट्रेलिया निवासी गुजराती युवक को डिजिटल अरेस्ट कर 48-लाख ऐंठे: विदेश में NRI को फंसाने का पहला केस, IP एड्रेस से मोबाइल-लैपटॉप भी कंट्रोल में ले लिए थे – Gujarat News

Gujarat Desk

‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज, स्टार किड्स गैंग में शाहरुख खान और श्रीदेवी की बेटी की पहचान मुश्किल

Karnavati 24 News