Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
बिज़नेस

अब लिंक्डइन भी छटनी के मु़ड में,  716 लोगों की हो सकती है छंटनी

पहले माइक्रोसॉफ्ट और अब लिंक्डइन ने वैश्विक वित्तीय संकट को देखते हुए कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली है। 

लिंक्डइन कर्मचारियों की छंटनी कर सकती हैा। छंटनी की रेस में शामिल लिंक्डइन  कंपनी जल्द ही 700 से ज्यादा लोगों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। लिंक्डइन ने चुनौतीपूर्ण माहौल का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी अपने चीन स्थित जॉब ऐप को भी बंद कर रही है। कंपनी अपने InCareers ऐप को 9 अगस्त तक बंद कर देगी।

साल 2023 से हर दिन कोई बड़ी टेक कंपनी छंटनी की घोषणा कर रही है। आपको बता दें कि माईक्रोसोफ्ट के स्वामित्व वाला पेशेवर नेटवर्क  लिंक्डइन भी छंटनी की दौड़ में शामिल हो गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि जल्द ही 716 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।इतना ही नहीं, कंपनी अपने चाइनीज जॉब एप्लीकेशन ऐप को भी बंद करने जा रही है।

आपको बता दें कि लिंक्डइन में 20,000 कर्मचारी हैं और पिछले साल यानी 2022 के दौरान हर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, ऐसे में कर्मचारियों की छंटनी का कंपनी का फैसला हैरान करने वाला है। लिंक्डइन कमाने के दो तरीके हैं, एक विज्ञापन बिक्री के माध्यम से और दूसरा सब्सक्रिप्शन के माध्यम से। कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में, लिंक्डइन के सीईओ रेयान रोसलैंस्की ने कहा कि संचालन, बिक्री और सहायता टीमों में काम करने वाले लोगों को हटा दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

Tata Safari petrol: अब पेट्रोल इंजन वाली टाटा सफारी दौड़ेगी सड़कों पर

Karnavati 24 News

अहमदाबाद में आज कोल्डप्ले का दूसरा कॉन्सर्ट: दो दिन के कॉन्सर्ट में 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे, सिक्युरिटी में लगाए गए 3800 जवान – Gujarat News

Gujarat Desk

11 राज्यों में ब्लास्ट की धमकियां भेजने वाली लड़की अरेस्ट: बॉयफ्रेंड को फंसाने की रची थी साजिश, साइबर टूल्स व सोशल इंजीनियरिंग में एक्सपर्ट थी आरोपी

Gujarat Desk

हाउसिंग मार्केट में अभूतपूर्व वृद्धि: मार्च तिमाही में घरों की बिक्री में 40% की वृद्धि, लग्जरी घरों की बिक्री 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची

Karnavati 24 News

पश्चिम रेलवे ने दी रेल यात्रियों को राहत: सूरत के उधना से बरौनी और बांद्रा से बनारस के बीच दो समर स्‍पेशल ट्रेनें चलेंगी – Gujarat News

Gujarat Desk

महिलाओं के वीडियो बनाने के मामले में 3 और गिरफ्तार: राजकोट मैटरनिटी हॉस्पिटल का एक वीडियो बांग्लादेशी इंस्टाग्राम आईडी पर भी मिला – Gujarat News

Gujarat Desk