Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अब फर्जी सचिवालय अधिकारी गिरफ्तार: पीएम आवास में घर दिलाने के झांसे में 3 करोड़ ऐंठे, लोगों से दस्तावेज की डेढ़ लाख फीस लेता था – Gujarat News

पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के बहाने दो सालों से ठगा कर रहा था विरमसिंह राठौड़।

फर्जी कोर्ट, फर्जी हॉस्पिटल, फर्जी अधिकारी के बाद गुजरात में फर्जी सचिवालय अधिकारी पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सचिवालय अधिकारी बनकर ठग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटित करने का लालच देकर 250 लोगों से करीब 3 क

.

ठगी का शिकार ज्यादार महिलाएं महाठग किरण पटेल के खिलाफ मिली कई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ठग ने घर के रजिस्ट्रेशन के लिए 30 से 50 हजार और दस्तावेज शुल्क के लिए 1.40 लाख से 1.60 लाख रुपए लिए थे। उसकी ठगी का शिकार ज्यादार महिलाएं हुई हैं। इस मामले की शिकायत पीड़ितों ने जोन-1 डीसीपी बलराम मीणा से की थी।

गुजरात सचिवालय की फोटो।

गुजरात सचिवालय की फोटो।

जीपीएसएस की तैयारी कर रहा है आरोपी साइंस सिटी रोड और थलतेज में बने पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के बहाने ठग विरमसिंह राठौड़ ने कई लोगों से रुपए ऐंठे। पुलिस की टीम ने वीरमसिंह उर्फ ​​वीरेंद्रसिंह राठौड़ (शानवी अपार्टमेंट, बोपल) को गिरफ्तार कर लिया। वीरमसिंह से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसने बीए तक पढ़ाई की है और फिलहाल जीपीएसएस की तैयारी कर रहा था।

दो साल से कर रहा थी ठगी आरोपी ने 2022 में उसने खुद को सचिवालय का अधिकारी बताकर एक-दो लोगों से पैसे ले लिए थे। इन्हें आसानी से ठगने के बाद उसने ठगी का धंधा शुरू कर दिया था। 2022 से आज तक 250 लोगों से 3 करोड़ रुपये ऐंठे गए है।

जोन-1 डीसीपी ने बताया कि वीरमसिंह के खिलाफ वस्त्रपुर, सोला और नारणपुरा पुलिस में 3 मामले दर्ज हैं। और भी अपराध सामने आएंगे। वीरमसिंह यूट्यूब और मनपा की वेबसाइट से आवास योजना के मकानों का आवंटन देखता था।

संबंधित पोस्ट

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मलबे में मिले 26 मानव अवशेष: 7 का अंतिम संस्कार परिजन ने किया, बाकी 19 का अस्पताल प्रशासन ने

Gujarat Desk

नाबालिग भाई ने 1 वर्षीय बहन की हत्या की: रोती बहन चुप नहीं हुई तो गुस्से में आकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया, दम घुटने से मौत – Gujarat News

Gujarat Desk

अदालत ने बीमा कंपनी को क्लेम देने का आदेश दिया: कंपनी ने मरीज से कहा था- आप मोटे हैं, इसलिए दिल की बीमारी का बिल नहीं चुकाएंगे – Gujarat News

Gujarat Desk

Yogi Oath Ceremony: यूपी में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार 25 मार्च को लेगी शपथ

Karnavati 24 News

जी-20 की अध्यक्षता के लिए आज भारत करेगा लोगो और वेबसाइट जारी

Admin

पाकिस्तान के सबसे अमीर राजनेता: शाहबाज-इमरान से भी ज्यादा अमीर हैं बिलावल भुट्टो, 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं

Karnavati 24 News