Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

Urban Farming: बरसात में मच्छरों से छुटकारा दिलायेंगे ये पौधे,

रोजमेरी प्लांट– ोजमेरी एक हर्बल पौधा है, जिसके फूलों की महक से घर में खुशबू बनी रहती है. इसके फूलों को पानी में डालकर स्प्रे बना सकते हैं, जिसे पूरे घर में छिड़कने पर मच्छरों की समस्या नहीं आती. बता दें कि इसकी खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर दूर निकल जाते हैं.

सिट्रोनेला प्लांट- इस पौधे का इस्तेमाल मच्छरे भगाने वाली क्रीम और रेपेलेंट रीफिल्स में भी किया जाता है, इसलिये घर में ये पौधा लगाने पर काफी मच्छर तो भागेंगे ही हवा भी साफ रहेगी. ये पौधा डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छरों को भगाने में भी कारगर है.
एग्रेटम प्लांट– तेज महक के कारण मच्छर एग्रेटम पौधे से दूर ही रहते हैं. इसमें मौजूद कीटनाशक गुणों के बारिश के कीड़ों की समस्या भी नहीं रहती. इन पौधे में नीले-सफेद फूल निकलते हैं, जिन्हें पानी में डालकर स्प्रे बना सकते हैं. ये पौधा घर के अंदर या बाहर कहीं भी लगा सकते हैं.
तुलसी का पौधा- भारत के ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है. खासकर मानसून में तुलसी का पौधा इसलिये लगाया जाता है ताकि बारिश के कीड़े और इंफेक्शन घर से दूर रहें. घर की बालकनी, खिड़की और आंगन में तुलसी लगाने पर काफी फायदा होता है. मच्छरों को भगाने के साथ ये हर्बल पौधा सेहत के लिये भी फायदेमंद होता है.
नीम का पौधा– नीम एक औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल कीटनाशक बनाने में भी किया जाता है. इसका पौधा बालकनी या खिड़की के पास लगाने पर मच्छर आस-पास भी नहीं फटकेंगे. आप चाहें तो नीम की पत्तियां जलाकर या नमी के तेल का छिड़काव भी कर सकते हैं.होम गार्डन या घर के अंदर जरूर लगायेंघर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिये लोग कैमिकल पेस्टीसाइड और दवाओं को छिड़काव करते हैं, जो महंगे तो होते ही है, सेहत के लिहाज से भी सही नहीं होते. ऐसी स्थिति में कुछ इनडोर प्लांट लगाकर मच्छरों के प्रकोप को दूर सकते हैं. ये प्लांट्स बालकनी, छत खिड़कियों के पास या घर के अंदर मेज पर ही लगा सकते हैं.

संबंधित पोस्ट

Fashion Tips: साड़ी पहनने में ये ब्लंडर कभी मत करना, स्टाइलिश लगने की बजाय बेकार इंप्रैशन पड़ेगा

Karnavati 24 News

ये 8 सब्जियां बाहर निकालती हैं किडनियों में चिपके जहरीले पदार्थों को

Karnavati 24 News

अगर आप भी वजन को करना चाहते हैं कम तो डाइट में इन चीजों को करें शामिल,

Admin

अगर बच्चे एक ही बात पर घंटों बात कर रहे हैं तो सावधान रहें: अगर आपने गर्भावस्था के दौरान कोई गलत दवा ली है, तो ‘एस्परगर सिंड्रोम’ बीमारी का खतरा है, जानिए क्या हैं लक्षण

Karnavati 24 News

जिस घर में होती है ये पांच चीजें वहां कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का वास

Karnavati 24 News

चहेरे पे चांद जैसी चमक चाहिए तो घर पर चीनी से करें ये घरेलू उपाय

Karnavati 24 News