Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

बेटे ने माता-पिता को चाकू मार खुद को घायल किया: पिता की मौत, मां की हालत गंभीर; आर्थिक तंगी और घरेलू कलह बनी वारदात की वजह – Gujarat News

गुजरात में महिसागर जिले के लुणावाड़ा में एक बेटे ने बुधवार को अपने बुजुर्ग माता-पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटे ने हमला करने के बाद अपने भी हाथ में चाकू मार

.

मां की हालत भी गंभीर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुणावाड़ा शहर के पुराने डाकघर निवासी बालकृष्ण सुथार शेयर बाजार का ऑफिस चलाता था और पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। बुधवार की सुबह बालकृष्ण ने माता-पिता पर धारदार हथियार मारकर हमला दिया था।

मां की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और 108 एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले पिता की मौत हो गई थी। मां की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

तस्वीर में माता-पिता के साथ आरोपी बेटा।

तस्वीर में माता-पिता के साथ आरोपी बेटा।

हाथ में चाकू मारकर खुदकुशी की कोशिश की बेटे के हमले में पिता हसमुख लाल की गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां चंद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले के बाद बालकृष्ण ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की और अपने हाथ में चाकू मारा, जिसमें वह घायल हो गया।

आर्थिक तंगी बनी वारदात की वजह प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बालकृष्ण सुथार स्टॉक एक्सचेंज का ऑफिस चलाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह व्यवसाय बंद कर दिया था। फिलहाल बेरोजगार था। पिता हसमुखलाल सुथार घर के नीचे सिलाई मशीन की मरम्मत करते थे, जबकि मां चंद्रिका गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के चलते बेटे का अक्सर माता-पिता से विवाद होता रहता था।

संबंधित पोस्ट

हाई कोर्ट प्रशासनिक तौर पर शीर्ष अदालत के अधीन नहीं, परमादेश नहीं कर सकते जारी

Karnavati 24 News

म्यांमार में चाइनीज माफिया कैंप का VIDEO: साइबर फ्रॉड के लिए यहीं भारतीयों समेत देश-विदेश के युवकों को बनाया गया बंधक

Gujarat Desk

SBI FD vs Post Office TD: તમને ક્યાં મળી રહ્યાં છે વધુ બેનિફિટ, જાણો સંપૂર્ણ વિગતો

Admin

गुजरात में अप्रैल की शुरुआत में बेमौसम बारिश: 17 जिलों में बारिश और सौराष्ट्र में लू का संकट, आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी – Gujarat News

Gujarat Desk

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है रतन टाटा, ऑस्ट्रेलिया ने नवाजा अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से 

Admin

अहमदाबाद प्लेन हादसे का एक साल: प्लेन में बैठने से डरते हैं मरने वालों के परिवार; कुछ अब भी काउसिंलिंग करवा रहे

Gujarat Desk