Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकऱ नामांकन का दौर हुआ शुरू

 

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकऱ नामांकन का दौर जारी है। आज इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी की करहल सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनावी मौदान में उतारा है। बघेल ने भी आज ही अपना नामांकन दाखिल किया है। अपने नामांकन में दोनों नेताओं ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। सबसे पहले बात अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की संपत्ति के बारे में आपको बताते हैं। अखिलेश यादव के पास 76,015 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन और 5.34 लाख रुपये से अधिक की व्यायाम मशीन है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि पास कोई हथियार नहीं है।
अखिलेश यादव के हलफनामे के अनुसार, उनके (और उनकी पत्नी डिंपल और बेटी अदिति की) की कुल संपत्ति 40.14 करोड़ रुपये से अधिक है। डिंपल यादव के पास 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर और 2,774 ग्राम से अधिक वजन के सोने के गहने, 203 ग्राम मोती), 127.75 कैरेट का हीरा है जिसकी कीमत 59,76,687 रुपये है। सपा प्रमुख पति-पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। अखिलेश यादव की कुल चल संपत्ति 8.43 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि डिंपल की 4.76 करोड़ रुपये से अधिक है। अखिलेश, डिंपल और अदिति की चल संपत्ति 13.30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है, जबकि डिंपल के पास 9.61 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उनकी कुल अचल संपत्ति 26.83 करोड़ रुपये से अधिक है। सपा प्रमुख पर 28.97 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है।
एसपी सिंह बघेल की संपत्ति
भाजपा से अखिलेश के प्रतिद्वंद्वी एसपी सिंह बघेल के पास उनके (और उनकी पत्नी मधु और बेटा पार्थ) की 8.75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी बघेल (और उनकी पत्नी और बेटे) की कुल चल संपत्ति 84 लाख रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 45.94 लाख रुपये से अधिक, मधु सिंह बघेल (पत्नी) के 25.91 लाख रुपये से अधिक और पार्थ सिंह बघेल (पुत्र) के 12.14 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री की कुल अचल संपत्ति 7.91 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 1.85 करोड़ रुपये से अधिक, मधु के 5.99 करोड़ रुपये से अधिक और पार्थ के 7.70 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। बघेल के पास लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर हैं।

संबंधित पोस्ट

यह चुनाव गुजरात के 5 साल के लीए नहीं है, 25 साल बाद गुजरात कैसा होगा ईस के लीए है – पीएम मोदी

Admin

बीजेपी छत्तीसगढ में 15 मार्च को करेगी बडा विरोध, ईस मामले को प्रदेश अध्यक्षने उठाए सवाल

Karnavati 24 News

‘असली शिवसेना’ मामले में टीम ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट में झटका

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने क्षेत्र के विकास के लिए रचनात्मक योगदान देने का आह्वान किया

Karnavati 24 News

पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू को जालंधर टेंडर घोटाले में नामजद करने की तैयारी

Admin

जयपुर – नये बीजेपी अध्यक्ष ने मंत्रोचारण के साथ सम्भाला पदभार