Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देश

गणतंत्र दिवस पर हवाई हमले की आशंका, द‍िल्‍ली में ड्रोन सहित इन चीजों के उड़ाने पर लगी पाबंदी

सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे आतंकी हमले के इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया है. राकेश अस्थाना ने कहा कि अगले 27 दिन तक दिल्ली में किसी भी तरह के ड्रोन, पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानवरहित एरियल विहिकल और मानवरहित एयरक्राफ्ट सिस्टम उड़ाने पर रोक है.
देश में गणतंत्र द‍िवस (Republic Day) नजदीक है. ल‍िहाजा इस मौके पर आतंकवादी हवाई हवाले (Terrorist Air Strike) को अंजाम दे सकते हैं. इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) ने एक आदेश जारी किया है, ज‍िसमें ड्रोन सहित हवाई वस्तुएं उड़ाने पर रोक लगा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे आतंकी हमले के इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया है. राकेश अस्थाना ने कहा कि अगले 27 दिन तक दिल्ली में किसी भी तरह के ड्रोन, पैरा ग्लाइडिंग, पैरा मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानवरहित एरियल विहिकल और मानवरहित एयरक्राफ्ट सिस्टम उड़ाने पर रोक है.

इसके अलावा माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से उड़ने वाले एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून्स, छोटे आकार के एयरक्राफ्ट, समेत एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग करने पर भी अगले 37 दिन तक पाबंदी है. दरअसल दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ये आदेश सुरक्षा एजेंसियों को लगातार मिल रहे इनपुट के बाद लागू किया है कि आतंकी आम पब्लिक, वीआईपी लोगों समेत संवेदनशील इमारतों पर हवाई हमले कर सकते है.

लिहाजा 26 जनवरी के मद्देनजर ये आदेश अगले 27 दिन यानी 15 फरवरी तक जारी किया गया है. इस आदेश का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस के तमाम डीसीपी, एसीपी और तमाम नगर निगम को कहा गया है कि अगले 37 दिनों तक वो ये सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह की हवाई गतिविधि उनके इलाकों में ना हों.

गणतंत्र द‍िवस से पहले हथियारों का जखीरा बरामद

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस जैसे बड़े इवेंट से पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर रात राजधानी के रोहिणी सेक्टर-35 इलाके में बड़ी कामयाबी हास‍िल की. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान गिरोह के 36 वर्षीय एक कुख्यात हथियार तस्कर को हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक DCP आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शकील के पास से 13 अत्याधुनिक पिस्टल और 38 जिंदा अलग-अलग कारतूसों से भरा एक बैग बरामद हुआ है.

संबंधित पोस्ट

गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम को दी 3 महीने की जमानत: सुप्रीम कोर्ट से मिली थी 31 मार्च तक की जमानत, आजीवन कारावास की मिली है सजा – Gujarat News

Gujarat Desk

अनंत अंबानी जामनगर से पैदल द्वारका की यात्रा पर निकले: लोगों को परेशानी न हो, इसलिए रात में करते हैं सफर; द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन – Gujarat News

Gujarat Desk

भारत स्वतंत्रता दिवस तक सक्रिय मॉनसून देखेगा, अपने राज्य में मौसम की स्थिति की जांच करें

Karnavati 24 News

गैंगस्टर्स के मकानों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर: अहमदाबाद में उत्पात के बाद गुजरात पुलिस एक्शन में, चुन-चुनकर कर रही कार्रवाई – Gujarat News

Gujarat Desk

मेरठ में एक्यूआई भी पारा 42 के पार: अगले 4 दिनों में झेलना पड़ेगा भीषण गर्मी, गर्मी

Karnavati 24 News

गुजरात में कारोबारी ने पूरे गांव का कर्ज चुकाया: किसानों पर 90 लाख का कर्ज था, मां की पुण्यतिथि पर पूरे पैसे बैंक में जमा कराए

Gujarat Desk