Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

अवैध संबंध के शक में 14 वर्षीय लड़के की हत्या: सूरत के सायण गांव की घटना, नाबालिग को पत्नी के साथ खड़ा देखकर पति ने आपा खोया – Gujarat News

सूरत जिले के सायण गांव में 14 वर्षीय लड़के की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में नाबालिग का गला काट दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

.

वह घर, जहां आरोपी ने नाबालिग को मौत के घाट उतारा।

वह घर, जहां आरोपी ने नाबालिग को मौत के घाट उतारा।

पत्नी के साथ खड़ा देखकर भड़का पति यह घटना शनिवार सुबह उस समय हुई, जब मृतक किशोर आरोपी के घर में मौजूद था। आरोपी विजय वसावा ने उसे पत्नी के साथ देखा तो उस पर भड़क उठा। नाबालिग कुछ समझ पाता, उतनी ही देर में आरोपी किचन से चाकू लेकर आ गया और कई वार करने के बाद उसके गला काट दिया। नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चे की हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

बच्चे की हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही ओलपाड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। आरोपी विजय वसावा की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग तीन टीमें गठित की गई हैं। हत्या की वारदात से पूरे गांव भारी हलचल मच गई है।

संबंधित पोस्ट

पूर्व सीएम अहमदाबाद में गिरिजा के परिवारजनों से मिले: गहलोत अस्पताल पहुंचे, चिकित्सकों से गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी – Udaipur News

Gujarat Desk

क्या जनवरी में शादी कर रहे हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा? सच जानिए

Admin

150 शहरों में मनाई जाएगी सरदार पटेल की 150वीं जयंती: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय स्तर का महासम्मेलन भी आयोजित होगा – Gujarat News

Gujarat Desk

सीजन में पहली बार खुले सरदार सरोवर डैम के गेट: MP में भारी बारिश से आधे सीजन में ही 80% भरा गुजरात का बांध, 131 मी. पर पहुंचा जलस्तर – Gujarat News

Gujarat Desk

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस LIVE: पीएम मोदी ने स्थापना दिवस को जोड़ा नवरात्रि से, कहा- मां स्कंदमाता के दोनों हाथों में कमल है, उनका आशीर्वाद बना रहेगा

Karnavati 24 News

जंजीर : अमिताभ बच्चन नहीं थे फिल्ममेकर प्रकाश मेहरा की पहली पसंद; कहानी को धर्मेंद्र से 3500 रुपये में खरीदा गया था

Karnavati 24 News