Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Entertainment

फिल्म द केरल स्टोरी के क्रू मेंबर को मिली धमकी, निर्देशक सुदीप्तो सेन की शिकायत के बाद एक्शन में पुलिस

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के क्रू मेंबर को धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें सभी क्रू मेंबर्स को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अब क्रू मेंबर को पुलिस ने सुरक्षा दी है।

फिल्म को लेकर विवाद
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर विवाद चल रहा है और कई जगह फिल्म की रिलीज पर रोक भी लगाई जा चुकी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के एक क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है। इस धमकी भरे मैसेज के बारे में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने पुलिस को बताया कि क्रू मेंबर्स में से एक को एक अनजान नंबर से मैसेज आया। उन्होंने कहा कि मैसेज में क्रू मेंबर को घर से अकेले न निकलने की धमकी दी गई और कहा कि फिल्म दिखाकर अच्छा काम नहीं किया।

पुलिस ने दी सुरक्षा
सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फिल्म के क्रू मेंबर्स को सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि उन्हें अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा ‘शांति बनाए रखने’ और राज्य में ‘नफरत और हिंसा’ की घटनाओं से बचने के लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कड़ा विरोध किया था। उन्होंने इसे ‘आरएसएस का प्रचार’ करार दिया था। इस फिल्म को लेकर विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

संबंधित पोस्ट

અંતિમ સમયે મધુબાલા સાવ એકલી પડી ગઈ હતી, કિશોરકુમાર જોવા પણ આવ્યા ન હતા..

Kartik Aryan: કાર્તિકના ‘લગ્ન’નો વીડિયો લીક થયો, દુલ્હન સાથે મસ્તી કરતો જોવા મળ્યો…

Admin

અંકિત ગુપ્તા, ગૌતમ સિંહ વિગ અને નેહા રાણા કલર્સના આગામી ફિક્શન શો જુનૂનિયાતમાં મુખ્ય ભૂમિકા ભજવશે

Admin

Adipurush: હનુમાન જયંતિ પર સામે આવ્યું ‘આદિપુરુષ’નું નવું પોસ્ટર, બજરંગી બાલીનો લૂક જોઈને ચાહકો ખુશ….

Admin

Mamta Kulkarni Photos: સલમાન ખાનની આ હિરોઈનને ઓળખવી મુશ્કેલ થઈ જશે, 90ના દાયકામાં ટોચની અભિનેત્રી હતી

Admin

સુષ્મિતા સેનનો ‘સિંહણ’ લુક પાછો ફર્યો! આર્ય 3 તરફથી શેર કરવામાં આવેલ ધનસુખનો વીડિયો, સ્ટાઈલ જોઈને આંખોમાં આંસુ આવી જશે

Admin