Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Business

सेंसेक्स 290 अंक ऊपर 58365 पर खुला, भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन अहम है क्योंकि देश के अलग-अलग हिस्सों में कई त्योहार मनाए जा रहे हैं। चैत्र नवरात्रि उत्तर भारत में भारतीय नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, जबकि महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जाता है। कुछ राज्यों में उगादी और चेटी चंद भी मनाए जा रहे हैं। घरेलू बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स-निफ्टी में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, लेकिन बाजार खुलते ही दोनों सूचकांक ग्रीन जोन में चले गए।

घरेलू बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 170.58 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,245.26 पर खुला। इसके साथ ही एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 69.95 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,177.45 के स्तर पर खुलने में कामयाब रहा। सुबह 9.19 बजे सेंसेक्स 290 अंक ऊपर 58365 पर और निफ्टी 94 पॉइंट ऊपर 17202 पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपन में कैसा रहा बाजार?
शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में आज बीएसई का सेंसेक्स रेड जोन में और निफ्टी ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 13.28 अंकों की गिरावट के साथ 58061.40 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 116.55 अंक या 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 17224.05 पर बंद हुआ।

संबंधित पोस्ट

રેલવે ટ્રેક પર કેમ પાથરવામાં આવે છે પથ્થર? ક્યારેય વિચાર્યુ છે ખરાં, હકીકત જાણીને માથું ચકરાઈ જશે

Admin

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का 18 महीने का रुका हुआ महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा

Karnavati 24 News

सेंसेक्स 290 अंक गिरकर 57917 पर हुआ बंद, भारतीय बाजार पर दिखा फेडरल रेट का असर

Karnavati 24 News

सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी खरीद लें, जल्द ही कीमत फिर से बढ़ेगी

Admin

सेंसेक्स 600.42 अंकों की तेजी के बाद 61,032.26 पर बंद हुआ

Admin

Business: हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन की गारंटी देगी सरकार, 40 की उम्र से पहले बस कर लें ये काम!

Admin