Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
Health &fitness

नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हो सकती हैं कई सारी समस्याए, जाने इनके बारे में

आजकल की भागमदौड़ की जिंदगी में बड़ी मात्रा में लोग भोजन के लिए जंक फ़ूड या बाहर के खाने पर निर्भर करते हैं। लेकिन बाहर का खाना या जंक फ़ूड इंसान के शरीर में नमक की  मात्रा को बढ़ा सकते हैं। ऐसे भोजन के अंदर नमक काफी मात्रा में पाया जाता है। वहीँ नमक में सोडियम की मात्रा होती है जो शरीर को कई प्रकार से नुकसान पंहुचा सकती है। ऐसे में लोगो को पता होना चाहिए की अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से  सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

  1. जब व्यक्ति ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करता है तो इससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल ज्यादा मात्रा में नमक के सेवन से व्यक्ति को भूख ज्यादा लगती है जब जरूरत से ज्यादा खाता है, जिससे व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है।
  2. जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करता है तो इससे शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसकी वजह से हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही व्यक्ति का वजन भी बढ़ने लगता है।
  3. जरूरत से ज्यादा नमक के सेवन से दिल के खतरे की संभावना भी बढ़ सकती है। ऐसे में हार्ड अटैक या दिल के कमजोर होने के लक्षण नजर आ सकते हैं।
  4. जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करता है तो व्यक्ति को बीपी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा नमक के सेवन से खून में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे बीपी प्रॉब्लम होने लगती है।
  5. जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करता है तो इसके कारण उसकी किडनी पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ऐसे व्यक्ति को ज्यादा नमक के सेवन से बचना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

Male Fertility: ઓફિસની તૈયારી કરતી વખતે પુરુષોએ આ ભૂલ ન કરવી જોઈએ, નપુંસકતાનો ખતરો વધી શકે છે

Admin

मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए जाने घरेलू उपचार

Admin

स्ट्रेच मार्क्स: डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय!

Admin

Chubby Cheeks Exercise: શું ચહેરાની ચરબીએ ચહેરાને ગોળમટોળ બનાવ્યો છે? આખા જડબા માટે કસરત કરો

Calcium Without Milk: દૂધ પીધા વિના કેલ્શિયમ મેળવવા માંગો છો? આ 5 વિકલ્પો પસંદ કરો

Admin

Hair Fall Treatment: તમારા વાળ પર લગાવો આ એન્ટી હેર ફોલ માસ્ક, વાળ ખરવાને કાયમ માટે ગુડબાય કહેશો!

Admin