Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
राजनीति

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी राजस्थान में सबसे लंबा सफर तय करेंगे

करीब तीन माह पूर्व 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान वो राज्य है, जहां वे सबसे लम्बा सफर करेंगे। गांधी यहां 15 से 18 दिनों में 521 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस दौरान वे 7 जिलों झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, टाेंक, दौसा और अलवर की 18 विधानसभाओं से गुजरेंगे। यात्रा के दौरान टाेंक जिले में सिर्फ 5-6 किलोमीटर का हिस्सा कवर होगा।

राहुल गांधी राजस्थान के झालावाड़ जिले और झालरापाटन विधानसभा से राजस्थान में प्रवेश करेंगे। चवली में यात्रा के प्रवेश करने के बाद मध्यप्रदेश के यात्री राजस्थान को यात्रा झंडा सौंपेंगे।
 राजस्थान यात्रा के रूट में सबसे बड़ा राज्य है। यहां सबसे ज्यादा 521 किलोमीटर यात्रा निकाली जाएगी। अभी राजस्थान यात्रियों के इंटरव्यू चल रहे हैं। ज्यादा लोगों को राजस्थान यात्री बनाने की कोशिश है। अब तक जितने भी राज्यों से यात्रा आई है, उनमें सबसे अच्छा रिस्पॉन्स राजस्थान में मिलने की संभावना है।
पहले दिन राजस्थान-एमपी बॉर्डर से महज 200 मीटर दूर एक खेत को राहुल गांधी और भारत यात्रियों के रुकने के लिए तैयार किया गया है। इसी जगह पर राहुल के साथ पूरी टीम रात का स्टे करेगी। इसके बाद अगले दिन से राजस्थान में प्रॉपर यात्रा शुरू होगी।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र का महाफैसला:ढाई साल में दूसरी बार भाजपा राज तय, पार्टी आज ही पेश कर सकती है दावा

Karnavati 24 News

भारत में बढ़ी मुस्लिम आबादी, पाकिस्तान में खत्म हुए अल्पसंख्यक: सीतारमण

Admin

કોંગ્રેસને રામે રામ કહી આજે 11.45 કલાકે કોંગ્રેસના મોટા નેતા 200 કાર્યકરો સાથે બીજેપીમાં જોડાશે

Karnavati 24 News

सिद्धू को एक साल की सजा: 34 साल पुराने रोड्रिग्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा अपना फैसला

Karnavati 24 News

महाराष्ट्र – बीजेपी की मुंबई में 3 दिन में 6 लोकसभा से गुजरेगी आशिर्वाद यात्रा, पीछली बार मिली थी ईतनी सीटे

Karnavati 24 News

झांसी में बोले CM योगी, गजवा ए हिंद का सपना कभी पूरा नहीं होगा

Karnavati 24 News