Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

सौरव गांगुली और जय शाह के भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज देगा फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कामकाज पर सुप्रीम कोर्ट आज एक बड़ा फैसला ले सकता है। बीसीसीआई के अधिकारियों ने अदालत में याचिका दी है कि वह नए संविधान में बना कूलिंग ऑफ पीरियड का नियम को खत्म कर दे, जिससे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उसके सचिव जय शाह समेत अन्य अधिकारी बोर्ड से बाहर न होकर अपने पदों पर बने रह सकें। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर 13 सितंबर यानी मंगलवार दोपहर को सुनवाई का निर्णय लिया है। बता दें बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली का कार्यकाल सितंबर में समाप्त होने वाला है। वह बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) में भी पदाधिकारी रह चुके हैं, जबकि शाह बीसीसीआई से पहले गुजरात क्रिकेट संघ में पदाधिकारी थे।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने बीसीसीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह इस मामले के साथ-साथ क्रिकेट बोर्ड के कामकाज से जुड़े अन्य मामलों पर मंगलवार दोपहर को सुनवाई करेंगे। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने बीसीसीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह इस मामले के साथ-साथ क्रिकेट बोर्ड के कामकाज से जुड़े अन्य मामलों पर मंगलवार दोपहर को सुनवाई करेंगे। सर्वोच्च अदालत ने सीनियर एडवोकेट पीएस नरसिम्ह के जस्टिस के रूप में प्रमोशन होने के बाद सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह को इस मामले में न्याय मित्र नियुक्त किया है। कोर्ट ने सिंह को इससे जुड़ी अर्जियों को एकत्र कर अदालत के समक्ष पेश करने के लिए कहा है।

संबंधित पोस्ट

Asia Cup 2023: એશિયા કપ મુશ્કેલીમાં, બાંગ્લાદેશ અને શ્રીલંકાએ UAEમાં રમવાનો કર્યો ઇનકાર

Karnavati 24 News

RR vs CSK: રાજસ્થાનની જીતમાં હીરો યશસ્વી જયસ્વાલ, જણાવ્યું કેવી રીતે થયો બેટિંગમાં સુધારો

Admin

RR vs CSK: રાજસ્થાન રોયલ્સની જીતનો હીરો બન્યો આર અશ્વિન, જાણો ‘પ્લેયર ઓફ ધ મેચ’ એવોર્ડ મળ્યા બાદ તેણે શું કહ્યું?

Admin

વર્લ્ડ ચેમ્પિયન કેપ્ટનનો ઓસ્ટ્રેલિયા સામે ખાસ રેકોર્ડ, રોહિતે ગુમાવી તક

Karnavati 24 News

कप्तान जसप्रीत बुमराह: आईपीएल सनसनी से लेकर भारतीय टेस्ट कप्तान तक

Karnavati 24 News

રાજકોટમાં બિઝનેસ લીગ ક્રિકેટ સીઝન-3નું આયોજન: ૬ ટીમ વચ્ચે રમાતી મેચ

Admin