Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

तीसरे T20 में भारत ने वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराया

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर मैदान में खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने मैच जिताऊ पारी खेली।

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। कायल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार के 76 रन की बदौलत 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए। जब ऐसा हुआ तब वह पांच गेंदों में 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं, श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या सिर्फ चार रन बना सके। ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में 33 रन और दीपक हुड्डा ने 10 रन की नाबाद पारी खेली।

संबंधित पोस्ट

सुब्रमण्यम स्वामी ने आईपीएल पर उठाए सवाल बोले : फाइनल में धांधली, खुफिया एजेंसियों का भी यही मानना

Karnavati 24 News

IPL 2023: CSK સામેની હાર બાદ નિરાશ દેખાયો KL રાહુલ, કહ્યું- ‘6 ઓવરમાં 70થી વધુ રન આપવાની કિંમત ચૂકવવી પડી’

Admin

IND Vs AUS: भारत के लिए मुसीबत बन सकते है ये खिलाड़ी, विराट कोहली को भी करना पड़ता है संघर्ष

Karnavati 24 News

IND Vs AUS: इंदौर की पिच पर विवाद; टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल, ICC कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Admin

त्रिपाठी के पास 360 डिग्री शॉट, 160 प्लस स्ट्राइक रेट

Karnavati 24 News

बहिष्कार करने की पाकिस्तान की हिम्मत नहीं! अश्विन ने दिया धमकियों का करारा जवाब

Admin