Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

2 पानीपूरी कम मिलने पर बीच सड़क पर बैठी महिला: पुलिस समझाने गई तो कहा- अब दोबारा खाने जाऊंगी तो मजा नहीं आएगा, गुजरात का मामला

Hindi NewsNationalA Woman Sits In The Middle Of The Road After Getting Two Panipuris Less.

वडोदरा29 मिनट पहले

कॉपी लिंकबीच सड़क पर बैठी हुई।पानीपूरी कम खिलाने की बात से नाराज महिला। - Dainik Bhaskar

बीच सड़क पर बैठी हुई।पानीपूरी कम खिलाने की बात से नाराज महिला।

गुजरात के वडोदरा में गुरुवार शाम को पानीपूरी खाने के लेकर विवाद खड़ा हो गया। शहर के सूरसागर इलाके में एक महिला दो पानीपुरी कम मिलने पर नाराज हो गई। महिला गुस्से में बीच सड़क पर बैठ गई। इसके चलते ट्रैफिक जाम होने की नौबत बन गई।

जब पुलिसवाले महिला को सड़क से उठने की गुहार लगाने पहुंचे तो उसने उठने से मना कर दिया। महिला ने कहा कि अब दोबारा पानीपुरी खाने जाऊंगी तो पहले की तरह मजा नहीं आएगा। इसके बाद महिला पुलिस की मदद ली गई और काफी समझाइश के बाद महिला को सड़क से हटाया जा सका।

20 रुपए की पानीपरी खाई थी महिला ने बताया कि उसने 20 रुपए की पानीपूरी खाई थी। पानीपूरी खाने के बाद उसने दुकानदार से कहा- आपने मुझे दो पानीपूरी कम दी है। दुकानदार इसी जिद पर अड़ा रहा कि मैंने पूरी पानीपूरी खिलाई हैं। बल्कि दो ज्यादा खिलाई हैं। उसके न मानने पर महिला भड़क गई और उसके ठेले के सामने ही सड़क पर जा बैठी।

सूरसागर तालाब के सामने बीच सड़क पर बैठी महिला।

सूरसागर तालाब के सामने बीच सड़क पर बैठी महिला।

महिला को सड़क पर बैठे देख लोगों की भीड़ लग गई। इससे सड़क पर जाम के हालात बन गए।

महिला को सड़क पर बैठे देख लोगों की भीड़ लग गई। इससे सड़क पर जाम के हालात बन गए।

महिला पुलिस की टीम नाराज महिला को समझा-बुझाकर उसे घर छोड़ने ले गई।

महिला पुलिस की टीम नाराज महिला को समझा-बुझाकर उसे घर छोड़ने ले गई।

20 रुपए की सिर्फ 6 पानीपूरी ही देता है: महिला मच्छीपीठ इलाके में रहने वाली इस महिला ने बताया कि वह लगातार 2 दिनों से यहां पर पानीपूरी खाने आ रही थी। गुरुवार की शाम को भी यहां पानीपूरी खाने आई थी। महिला ने रोते हुए कहा कि दुकान वाला उसे 20 रुपए में सिर्फ 6 पानीपूरी ही देता है, जो काफी महंगी है। इस पर मुझे दो पानीपूरी कम खिलाई।

दो पानीपूरी ज्यादा खिलाई थी: विक्रेता महिला के इन आरोपों पर पुलिस वाले पानीपूरी के विक्रेता के पास पहुंचे। विक्रेता ने कहा- मैं 14 सालों से इसी जगह पानीपूरी बेच रहा हूं। मेरे साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है। उसका कहना था कि मैंने उस महिला की जिद पर दो पानीपूरी ज्यादा खिलाई थी। इसके बाद भी वह मुझसे झगड़ने लगी।

हंगामा होते देख विक्रेता चला गया महिला इसी जिद पर अड़ी थी कि पानीपूरी वाले को यहां से हटाया जाए। यह हंगामा होते देख पानीपूरी विक्रेता अपना ठेला लेकर कुछ देर के लिए वहां से चला गया था। करीब दो घंटे वह फिर से लौटकर आया। ———————————-

ये खबरें भी पढ़ें…

बेंगलुरु में दहेज से परेशान प्रेग्नेंट इंजीनियर ने खुदकुशी की:परिवार बोला- 150g सोना दिया, पति जॉब छोड़कर पानीपुरी बेचने लगा

बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में 27 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिल्पा पंचांगमठ अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। परिवार ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का पति प्राइवेट जॉब करता था। लेकिन शादी के बाद उसने नौकरी छोड़कर पानीपुरी बेचना शुरू कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

पानीपुरी बेचने वाले से 5.97 लाख रुपए की ठगी:पैसे जमा करने गया तो बदमाशों ने एटीएम बदला, बैंक पहुंचा तो सामने आई धोखाधड़ी

गढ़ाकोटा में पानीपुरी ठेला लगाने वाले शंकरलाल पटेल के साथ एटीएम पर खड़ी चालाकी से 5.97 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। शंकरलाल को एटीएम चलाना नहीं आता था, इसलिए पैसे जमा कराने के लिए वह परिचित हरिदास के साथ एसबीआई बैंक के बाहर लगे एटीएम पर गया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

संबंधित पोस्ट

पोरबंदर के पास जूरी के जंगल में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर, पोरबंदर-सोमनाथ राजमार्ग रतनपर से डायवर्ट – Gujarat News

Gujarat Desk

शिल्पा शेट्टी की मां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट होगा जारी: सूरत के प्रफुल्ल साड़ी रंगदारी मामले में सुनंदा शेट्टी और डॉन फजलु रहमान की मुश्किलें बढ़ीं – Gujarat News

Gujarat Desk

एक रीयलिस्टिक भाई-बहन बॉन्ड के साथ इस रक्षा बंधन पर देखने वाली फिल्में

Karnavati 24 News

हरियाणा CM सैनी का गुजरात दौरा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिजनों को दी सांत्वना; बोले- वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे – Haryana News

Gujarat Desk

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन: महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे – Gujarat News

Gujarat Desk

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अब तक का सबसे बड़ा हादसा, घर में लगी भीषण आग से 8 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

Karnavati 24 News