Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

देहरादून उत्तराखंड।

बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 15 नवंबर यानी आज से धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक 17 लाख 34 हजार 561 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को धाम में पूजा-अर्चना के बाद पहले विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट बंद होंगे। इसके बाद आदि केदारेश्वर और लक्ष्मी मंदिर के कपाट बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में बदरीनाथ की शीतकालीन पूजाएं होंगी। दूसरी ओर प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया कि जनभावना व आस्था को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्थानीय श्रद्धालु भी कपाट बंद होने के दौरान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

संबंधित पोस्ट

अगर आप भी अपने घर में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Admin

अगर आप भी अपने भाग्य को जगाना चाहते हैं तो ऐसे पहने चांदी का छल्ला

Admin

कोटेश्वर महादेव के दर्शन कर लीजिये , कही जाने की जरुरत नहीं अहमदाबाद में ही।

अगर बच्चे एक ही बात पर घंटों बात कर रहे हैं तो सावधान रहें: अगर आपने गर्भावस्था के दौरान कोई गलत दवा ली है, तो ‘एस्परगर सिंड्रोम’ बीमारी का खतरा है, जानिए क्या हैं लक्षण

Karnavati 24 News

धूम्रपान करना स्किन के लिए भी खतरनाक, बढ़ता है सोराइसिस का खतरा

Admin

भारत बायोटेक को अगस्त में इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन के लिए नियामक की मंजूरी की उम्मीद है

Karnavati 24 News