Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
मनोरंजन

स्पॉयलर अलर्ट: द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड जसपिंदर नरूला, जस्सी और दिव्या दत्ता जीतेंगे दर्शकों का दिल, मनाया जाएगा ये त्योहार

The Kapil Sharma Show : कपिल शर्मा शो में इस बार मनाई जाएगी लोहड़ी, उत्तर भारत का ये त्यौहार पूरी दुनिया में बसे भारतीयों के लिए बेहद खास है. मकर संक्रांति साथ होने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है.
भारत का सबसे सफल कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो इस बार आपके मनोरंजन के लिए बेहद खास इंतजामों के साथ टेलिकास्ट होगा. द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में इस वीकेंड पंजाबी कलाकार दिव्या दत्ता (Divya Dutta) और मशहूर पंजाबी सिंगर जसपिंदर नरूला और जसबीर जस्सी (Jasbir Jassi) की मौजूदगी में लोहड़ी (Lohari) मनाई जाएगी. इस मौके पर जसबीर जस्सी अपना सुपरहिट गाना ‘गुर नाल इश्क मीठा गाएंगे’ और सबको अपनी सीट पर ही डांस करने पर मजबूर कर देंगे. इसी तरह जसपिंदर नरूला (Jaspinder Narula) उस वक्त की यादें ताजा करेंगी, जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और स्वर्गीय जगजीत सिंह के लिए अपना पहला गाना गाया था. दिव्या दत्ता ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी किताब द स्टार्स इन माय स्काय लिखने में अपना वक्त गुजारा. इस एपिसोड के दौरान सभी मेहमान अपनी जिंदगी से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें भी साझा करेंगे.

बड़ा त्यौहार है लोड़ही (Importance of Lohri)
लोहड़ी का त्यौहार वैसे तो भारत से जुड़े लोग पूरी दुनिया में विशेष तैयारियों के साथ मनाते हैं. लेकिन उत्तर भारत में इसे करीब हर घर में मनाया जाता है. मकर संक्राति इसके अलगे दिन होती है ऐसे में हर कोई इन त्यौहारों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है. पंजाब और उसके आसपास के एरिया में जिन परिवारों में शादी होती है उनके लिए पहली लोहड़ी बेहद खास होती है.

कपिल के शो में हमेशा बड़े त्यौहारों के लेकर पहले से ही प्लानिंग कर ली जाती है और उन्हें बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है. चाहे वो होली हो दिवाली हो, ईद हो या कोई और मौका. इस शो की खासियत ही यही है कि हर वर्ग मजहब के दर्शक हमेशा इस शो से खुद को जुड़ा हुआ पाते हैं. कपिल के शो में आकर स्टार्स अपनी जिंदगी और इन त्यौहारों से जुड़ी उनकी यादें भी विशेष रूप से शेयर करते हैं. जिनके बारे में आमतौर पर लोगों को पता नहीं होता.

कपिल के शो ने इन्हीं सब खासियतों की वजह से इस शो से देश ही नहीं दुनिया भर में एक विशेष दर्शक वर्ग को अपने साथ जोड़ रखा है. ये शो लगातार लोगों को हंसने के लिए मजबूर करता रहता है.

इस बार भी इस शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुदेश लहरी और चंदन प्रभाकर भी मंच पर आकर अपने मजेदार कारनामों से सबको खूब हसाएंगे! इतना ही नहीं, होस्ट कपिल शर्मा और मेहमानों के बीच हंसी-मजाक दर्शकों को ठहाका लगाकर हंसने पर मजबूर कर देगी.

संबंधित पोस्ट

जब रिवीलिंग ड्रेस पहनकर रियलिटी शो में पहुंचीं नोरा फतेही

Karnavati 24 News

2 पानीपूरी कम मिलने पर बीच सड़क पर बैठी महिला: पुलिस समझाने गई तो कहा- अब दोबारा खाने जाऊंगी तो मजा नहीं आएगा, गुजरात का मामला

Gujarat Desk

गुजरात की बेटी को अंतरिक्ष में भेजेगा कनाडा: शॉना पंड्या बोलीं- नवरात्रि-दिवाली मेरे पसंदीदा त्योहार, जलेबी मुझे पसंद है, कनाडा में बहुत भेदभाव सहा – Gujarat News

Gujarat Desk

फोटो में सहेली के साथ दिख रही यह लड़की एक समय रह चुकी है फैंस के दिलों की धड़कन, बाद में बनी चर्चित राजनेता, आपने पहचाना ?

Admin

गर्लफ्रेंड से अफेयर में दोस्त की हत्या, कई टुकड़े किए: सिर, हाथ-पैर काटकर बोरवेल में डाले, धड़ जमीन में गाड़ा; गुजरात के कच्छ का मामला

Gujarat Desk

क्यां करीना कपूर तीसरी बार मां बनने वाली है, सोशियल मीडिया में लोगोने ये बात कहीं

Karnavati 24 News