Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप: खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे थे दो बदमाश, 30 हजार लूटे; दोनों आरोपी पकड़ाए – Gujarat News

घर में दाखिल होते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे दोनों आरोपी।

सूरत के पूणा इलाके में लूटपाट और गैंगरेप की एक गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार,देर रात दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलवाया और घर में घुस गए। इसके बाद दोनों ने पति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और फि

.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध घर में घुसते नजर आए थे। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की शिनाख्त की और एक-एककर दोनों को अरेस्ट कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, पूणा इलाके के गीतानगर में एक मकान में देर रात एक दंपती मौजूद था। उसी दौरान रात करीब 3 बजे दो अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और पति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए।

आरोपियों ने चाकू की नोक पर 30 हजार रुपए और एक सिल्वर ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

लेस पट्टी कारखाने के शोर में पीड़िता की चीखें दबीं पुलिस के मुताबिक जहां दंपती रहता है उस जगह पर सिर्फ 30 प्रतिशत की आबादी रहती है। पूरा इलाका लगभग खाली है। इस जगह पर लेस पट्टी का कारखाना चलता है। जिसके शोर से महिला को चीखें नहीं सुनाई दी थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजराती और हिंदी में बात कर रहे थे। सीसीटीवी में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।

पति लेस पट्टी के कारखाने में काम करता है और पिछले चार साल से सूरत में रह रहे हैं। पूणा पुलिस इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीम बनाई थीं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

संबंधित पोस्ट

अगस्त 2022 में छह हिंदी फ़िल्में रिलीज़ जो आपको अपनी वॉचलिस्ट में ऐड कर लेना चाहिए

Karnavati 24 News

सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर पहले, सूरत दूसरे नंबर पर: 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में अहमदाबाद नंबर-1, भोपाल को दूसरा स्थान – Gujarat News

Gujarat Desk

मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक का बेटा बना चेन स्नेचर: घर से भागकर अहमदाबाद आया, प्रेमिका की जरूरतें पूरी करने बन गया अपराधी – Gujarat News

Gujarat Desk

गिर में घने जंगल का क्षेत्रफल 11% घट गया: समतल मैदान होने से गांवों में आने लगे शेर, यूनिवर्सिटी के शोध से पता चला – Gujarat News

Gujarat Desk

जीईटीसीओ की भर्ती घोटाला: आप पार्टी के नेता युवराज का आरोप-ऊर्जा विभाग की भर्ती में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ, सरकार जांच कराएगी

Admin

सोनम कपूर ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, आनंद आहूजा के साथ नई तस्वीरों में बेबी बंप के साथ दिखाई दी

Karnavati 24 News