Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

सूरत में जून महीने में रिकॉर्ड 17 इंच बारिश: सीजन की 18.5 फीसदी बारिश हुई, रथ यात्रा के दिन अहमदाबाद में भारी बारिश का अनुमान – Gujarat News

गुजरात में मानसून ने प्रवेश के महज आठ दिनों में ही पूरे राज्य को कवर कर लिया है। अब तक सीजन की औसत बारिश का 18.5 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं, रथ यात्रा के दिन अहमदाबाद में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

.

सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य के 135 तालुकाओं में हल्की से बहुत भारी बारिश हुई है। वहीं, सूरत में सोमवार को धमाकेदार बारिश हुई। जून में अब तक 17 इंच बारिश हो चुकी है, जो कि एक रिकॉर्ड है।

रात से ही लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे कई जगह लोग पानी में फंस गए। फायर विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों से कुल 112 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया। मिली जानकारी के मुताबिक, एलपी सवानी सर्कल के पास ट्यूशन क्लास में फंसे 8 बच्चों को निकाला गया। सरथाणा फायर स्टेशन के पास मारुति वैन में फंसे 5 बच्चों को सुरक्षित बाहर लाया गया।

निजी अस्पताल में किया गया रेस्क्यू आनंदमहल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में फंसे 33 मरीज, स्टाफ और नागरिकों को रेस्क्यू किया गया। सरथाणा जकातनाका से 28 छात्रों को बाहर निकाला गया। वराछा के खांड बाजार इलाके से एक बैंक के 18 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया। वनिता विश्राम कैंपस से छात्रों और अभिभावकों सहित 6 लोग, रामनगर वॉकवे से एक महिला, मनपा टेनामेंट से 10 बच्चे और पीएम भगत स्कूल के एक छात्र को भी रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा, अखंड आनंद कॉलेज की दो छात्राओं को परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया।

टेक्सटाइल मार्केट में पानी से भरा वेसू, पूना, वेडरोड, अडाजन, पालनपुर पाटिया, कादरसा की नाल, लिंबायत आदि क्षेत्रों पानी भर गया था। टेक्सटाइल मार्केट में जलजमाव से व्यापारियों ने दुकानें जल्द बंद कर दीं। करोड़ों का नुकसान हुआ।

दिनभर ट्रेनों की गति सीमित रखी गई मुंबई, सूरत और वडोदरा के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनों को सुरक्षा के लिहाज से गति प्रतिबंध के साथ रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जगह-जगह जलजमाव, पटरियों पर फिसलन और तेज हवाओं के कारण यह निर्णय एहतियातन लिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को टाला जा सके। मुंबई से लेकर वडोदरा तक के मेन लाइन सेक्शन पर दिनभर ट्रेनों की गति सीमित रखी गई। कई ट्रेनों के संचालन में आधे घंटे तक की देरी भी दर्ज की गई।

बसों की लगभग 200 ट्रिप रद्द की गईं भारी बारिश को देखते हुए गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के सूरत डिवीजन ने सूरत सेंट्रल बस स्टेशन से प्रस्थान और आगमन करने वाली सभी एसटी बस सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया। बसों की लगभग 200 ट्रिप को रद्द की गईं।

कामरेज और कडोदरा जैसे प्रमुख मार्गों से होकर सूरत शहर में प्रवेश करने वाली बसों को भी बायपास करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय कार्यालय में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम की व्यवस्था की है। मौसम सामान्य होते ही सेवाएं धीरे-धीरे बहाल की जाएंगी।​​​​​

संबंधित पोस्ट

सनी लियोन ने बताया पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद भी उन्हें काम मिलने में दिक्कत हो रही है।

Karnavati 24 News

12वीं के छात्र गुजराती पुस्तकों में भगवद्गीता के पाठ पढ़ेंगे: कोर्स में श्रीमद्भगवद्गीता की व्याख्या करने वाले 2 अध्याय शामिल किए गए – Gujarat News

Gujarat Desk

दिल्ली हिंसा लाइव: पथराव के बाद पुलिस की 10 टीमें कर रही जांच, अब तक 14 गिरफ्तार; डीसीपी बोले- हमारे सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

Karnavati 24 News

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को लेकर सामने आया लेटेस्ट अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Admin

यशराज फिल्म्स ने ‘पठान’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर शाहरुख के फैंस को दिया खास तोहफा

Karnavati 24 News

राजकोट में 11 वर्षीय बच्चे की कार्डिएट अटैक से मौत: अचानक सीने में उठा था तेज दर्द, इलाज से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया – Gujarat News

Gujarat Desk