Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
जीवन शैली

मेकअप हटाने के लिए घर पर ही इन चीजों का करें इस्तेमाल, जाने विस्तार से

महिलाएं कहीं भी बाहर जाती है तो मेकअप जरूर करती है। मेकअप करने से आपके चेहरे के ऊपर एक खास लुक आ जाता है। लेकिन उसके बाद सबसे बड़ी समस्या उसे रिमूव करने की होती है। पानी से मेकअप रिमूव नहीं होता है। इसलिए मेकअप रिमूवर का प्रयोग करना चाहिए। लेकिन अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो भी आप इसे दूर कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो घर पर ही मेकअप रिमूवर बना सकते हैं। आज हम आपको इस बारे में बताएंगे। मेकअप करने के बाद घर पर बनाए हुए मेकअप रिमूवर से आसानी से मेकअप को दूर किया जा सकता है। आइए मेकअप रिमूव करने के तरीकों के बारे में जानते हैं।
मेकअप को हटाने के लिए आप घर पर ही आसान तरीके से रिमूवर बना सकते हैं। इसके लिए थोड़ा गुलाब जल लें और उसमें जोजोबा ऑयल मिक्स करें। दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद आपका मेकअप रिमूवर तैयार हो जाएगा। कॉटन बॉल से आप इस मिश्रण से मेकअप को रिमूव कर सकते हैं। इसके अलावा मेकअप रिमूव करने के लिए वैसलीन का भी प्रयोग किया जा सकता है। वैसलीन में मौजूद तत्व मेकअप को दूर करने के लिए मदद रूप होते हैं। इसलिए आप इस तरीके से घर पर ही मेकअप रिमूवर बना सकते हैं और मेकअप को आसानी से दूर कर सकते हैं। अब मेकअप को हटाना हो तो आप भी इन तरीकों का इस्तेमाल जरूर करें।

संबंधित पोस्ट

पुरुषों के स्पर्म से बनी यह क्रीम त्वचा के लिए है चमत्कार, सुनने में अजीब लेकिन चौका देने वाले फायदे

Karnavati 24 News

कोरोना की दहशत से चीन छोड़ रहे लोग, संक्रमितों को नहीं मिल रहा उचित इलाज”: शंघाई के अस्पताल में कार्यरत डॉ. संजीव चौबे

Admin

धूप से घर आते ही चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, फिर देखें इसका कमाल

Karnavati 24 News

त्योहार के सीज़न में बना ले मोहनथाल। जाने पूरी रेसिपी।

Admin

रोजाना अदरक और नींबू के रस का सेवन करने से मिलेंगे चमत्कारी लाभ

Admin

कोरोना पर बड़ा सवाल: कुछ लोग दूसरों से ज्यादा बीमार क्यों होते हैं?