Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

मां ने दिव्यांग बेटे के सामने एसिड पीकर जान दी: सूरत की घटना, पैसों की तंगी और सूदखोरों धमकी से परेशान होकर उठाया कदम – Gujarat News

पैसों की तंगी और कर्ज ने शहर में एक और जान ले ली। इस मौत से एक परिवार बिखर गया। दिव्यांग बेटा आंखों में आंसू लिये अब इस चिंता में है कि उसकी देखभाल कौन करेगा। मामला स्मीमेर अस्पताल में काम करने वाली एक महिला सफाईकर्मी से जुड़ी है। उसने घर पर अपने 22 स

.

अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे दुख की बात यह है कि महिला के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे, तो आसपास के लोगों ने चंदा करके अंतिम विधि कराई। उधना क्षेत्र के सुमन आवास में 39 वर्षीय हर्षिताबेन किशनभाई सोलंकी अपने पति और बेटे के साथ रहती थीं। वे पिछले छह वर्षों से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं।

बुधवार को हर्षिताबेन ड्यूटी पर गई थीं और रात 8 बजे के आसपास घर लौटीं। हर्षिता ने घर पहुंचने से पहले उन्होंने अपने बेटे को फोन कर कहा कि “मैं आज कुछ कर बैठूंगी।’ और हर्षिता ने ऐसा ही किया। उसने घर पहुंचते ही दिव्यांग बेटे के सामने एसिड पी लिया। उसे तुरंत स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वेतन मिलते ही सूदखोर घर पर आकर परेशान करते हर्षिता के प्रत्येक महीने मिलने वाली सैलरी पर सूदखोरों की नजर होती थी। पिछले कुछ महीनों से तनख्वाह की तारीख आते ही फाइनेंसर घर के बाहर जमा होकर पैसे मांगने पहुंच जाते थे। हर्षिताबेन ने चार से पांच लाख रुपये फाइनेंसरों से उधार लिए थे। ऐसा माना जा रहा है कि फाइनेंसरों की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

हर्षिता के पैसों से ही परिवार का गुजर-बसर होता था हर्षिता के अचानक इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे परिवार की आर्थिक हालत भी बड़ी वजह बताई जा रही है। हर्षिताबेन ही घर की एकमात्र कमाने वाली थीं। उसका पति छोटे-मोटे काम करता है। बड़ा बेटा दिव्यांग है। बताया जाता है कि महिला पर करीब 4 से 5 लाख रुपये का कर्ज भी था।

4 साल पहले छोटे बेटे को ऐसे ही कदम उठाने पर पीटा था चार साल पहले नए साल के मौके पर हर्षिताबेन ने अपने छोटे बेटे स्नेहल को सड़क पर सबके सामने पीटा था। वजह थी- स्नेहल ने सड़क पर ही सबके सामने एसिड पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मार खाने के बाद बेटे ने गुस्से में आकर बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

संबंधित पोस्ट

Gangubai Kathiawadi : रणबीर कपूर ने नहीं दिया आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई’ को कोई रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया कारण

Karnavati 24 News

आम आदमी को लगा झटका! अमूल के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, इतने रुपये तक हुआ महंगा

Karnavati 24 News

बच्चों का सुरक्षा कवच: बच्चों को टीके लगवाने स्कूल लाए तो 2500 अभिभावकों को भी टीके लगवाने पड़े, खुद ने नहीं ली थी वैक्सीन की एक भी डोज

Admin

अहमदाबाद की हाई राइज बिल्डिंग में लगी आग: एक बच्ची नीचे गिरते बाल-बाल बची, फंसे सभी 18 लोगों का रेस्क्यू किया गया

Gujarat Desk

રોકાણની તક આવી આ કંપનીનો આઇપીઓ આવી રહ્યો છે .

Karnavati 24 News

सूदखोरों की संपत्ति जब्त कर की जाएगी नीलाम: गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी बोले- देश में पहली बार, गुजरात सरकार यह कदम उठा रही – Gujarat News

Gujarat Desk