Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
देशबिज़नेसमनोरंजनविदेश

बठिंडा में डिवाइडर से टकराई कार, 5 की मौत: 4 युवक और एक युवती शामिल, गुजरात के रहने वाले, शिमला घूमने गए थे – Bathinda News


पंजाब के बठिंडा में बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में गुजरात नंबर की फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बठिंडा के गांव पथराला के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को बठिंडा के एम्स अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। हादसे में 4 युवक और युवती की मौत मृतकों में 4 युवक और एक युवती शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। इनकी पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता बान के रूप में हुई है। ये सभी गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले थे। बठिंडा के एसपी सीटी नरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्च्यूनर कार बठिंडा से डबवाली की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये सभी गुजरात से घूमने के लिए शिमला गए थे और बठिंडा में रुके थे। वे आज सुबह डबवाली की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एसपी नरिंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

महेश बाबू करेंगे बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू ! कहा था मुझे बॉलीवुड अफोर्ड नही कर सकता है।

Karnavati 24 News

फुटबॉलर मेसी ने अनंत अंबानी का वनतारा देखा… PHOTOS: वाइल्डलाइफ सेंटर में आरती की; अनंत-राधिका ने शेर के शावक का नाम लियोनेल रखा

Gujarat Desk

Vikram Vedha vs Ponniyin Selvan: किसका जादू दर्शकों के सर चढ़ कर बोलेगा

सूरत में एक्टिवा के साथ दो युवक 50-फीट नीचे गिरे: एक की मौत, एक गंभीर, 7 दिन पहले ही रोजगार की तलाश में आया था मृतक – Gujarat News

Gujarat Desk

हरियाणा में गुजरात पुलिस के 3 जवानों की मौत: सिरसा में गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, पंजाब नंबर की प्लेट मिली, जांच के लिए आए थे – dabwali News

Gujarat Desk

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले ने सुसाइड किया: पूर्व मंगेतर ने 1 साल पहले आज ही के दिन दर्ज करवाया था रेप का मामला

Gujarat Desk