Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
खेल

 पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने द्रविड़ और कोहली को दी यह बड़ी सलाह, कहा- ‘टीम को जरूरी टिप्स’

 

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर को लगता है कि विराट कोहली और राहुल द्रविड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के चौथे दिन बैकग्राउंड में मैच में शामिल रहना चाहिए था। भारतीय टीम को वॉन्डरर्स के मैदान पर सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

 

विराट कोहली पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न की वजह से इस टेस्ट में नहीं खेल रहे थे। हालांकि वह मैदान के बाहर बैठे मैच पर नजर तो बनाए हुए थे। कनेरिया को हालांकि लगता है कि कोहली और द्रविड़ को ड्रेसिंग रूम से अपनी टीम को जरूरी टिप्स देने चाहिए थे। कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, टीम इंडिया बैकफुट पर थी, उन्हें साउथ अफ्रीका के लिए रन बनाना मुश्किल करना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साउथ अफ्रीका ने बाकी रन आसानी से बना लिए। गेंदबाजी और गेंदबाजी परिवर्तन अच्छे नहीं थे। केएल राहुल की ज्यादा आलोचना नहीं की जा सकती क्योंकि वह पहली बार कप्तानी कर रहे थे लेकिन मुझे लगता है कि कोहली और द्रविड़ को गेंदबाजी परिवर्तन और गेंदबाजी को लेकर निर्देश भेजने चाहिए थे।केएल राहुल का यह बतौर टेस्ट कप्तान पहला मैच था। भारत को इस मुकाबले में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद की जा रही है कि विराट केपटाउन में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

संबंधित पोस्ट

आई पी ऐल में होंगे आज 2 मैच, देखे कौन-कौन सी टीमें भिड़ेगी

Admin

RCB vs GT फैंटेसी 11 गाइड: विराट कोहली ने IPL में बनाए 6000 से ज्यादा रन!

Karnavati 24 News

उत्तराखंड के गोल्डन ब्वाय शटलर लक्ष्य सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

Admin

चेन्नई ओलंपियाड में शतरंज के टुकड़ों के रूप में आनंद महिंद्रा की प्रशंसा

Karnavati 24 News

कौन तोड़ेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड : 9 साल 156 दिन में बने 10 हजार रन, 118 मैचों के बाद सचिन से बेहतर रूट के आंकड़े

Karnavati 24 News

વર્લ્ડ ચેમ્પિયન કેપ્ટનનો ઓસ્ટ્રેલિયા સામે ખાસ રેકોર્ડ, રોહિતે ગુમાવી તક

Karnavati 24 News