Karnavati 24 News
તાજા સમાચાર
ताजा समाचार
ગુનો

पत्नी बनी जल्लाद: खाना गर्म करने की बात पर पति को बेरहमी से पीटा, युवक को बेहोशी की हालत में उठा ले गई

पत्नी बनी जल्लाद: खाना गर्म करने की बात पर पति को बेरहमी से पीटा, युवक को बेहोशी की हालत में उठा ले गई मां

बदायूँ में युवक ने पत्नी से खाना गर्म कराने को कहा तो पत्नी गाली गलौज करके मायके चली गई। जब युवक उसे बुलाने गया तो उसके सालों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
बदायूँ: कबूलपुरा मोहल्ला के रहने वाले एक युवक को पत्नी से खाना गर्म कराना महंगा पड़ गया। उसकी पत्नी गाली गलौज करके मायके चली गई। जब वह बुलाने गया तो उसके सालों और पत्नी ने मारपीट कर दी। युवक को उसकी मां बेहोशी की हालत में ससुराल से उठाकर लाई। बाद में युवक की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कबूलपुरा मोहल्ला निवासी शीबू पुत्र अशरफ अली की बी ज्यारत में हलुआ-पराठा की दुकान है। शीबू के मुताबिक, 27 अक्तूबर की रात वह अपनी दुकान से मां शहनाज के घर आया था। यहां से मां ने कुछ खाना टिफिन में रखकर दिया था। वह खाना लेकर बड़ी ज्यारत पहुंचा और अपनी पत्नी को खाना दे दिया।
उससे कहा कि वह खाना गर्म कर ले, तभी वह खाना खाएगा। आरोप है कि इसी बात पर उसकी पत्नी जरीना भड़क गई और छह माह की बेटी को छोड़कर मायके अलीगंज (बरेली) चली गई।
शीबू भी उसे मनाने उसके पीछे-पीछे अलीगंज चला गया। आरोप है कि ससुराल में जरीना के भाई इशाक और भूरा ने उसके साथ खूब मारपीट की। जब उसकी मां की उससे बातचीत नहीं हो पाई तो मां भी सुबह उसकी ससुराल पहुंच गई। वहां शीबू बेहोशी की हालत में पड़ा था।
मां उसे बेहोशी की हालत में साथ ले गई और एक अस्पताल में भर्ती कराया। जब वह कुछ ठीक हुआ तो कोतवाली पहुंचा और पत्नी, उसके भाई इशाक व भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

દારૂડીયા દારૂ પીને દંગલ કરતા વેપારીઓ ત્રસ્ત, લખતર ઉગમણા દરવાજા વિસ્તારમાં દારૂડિયાએ મચાવ્યું દંગલ

Admin

પેપર લીક મામલે કમલમમાં વિરોધ કરતા આમ આદમી પાર્ટીના નેતાઓને મળ્યા જામીન

Karnavati 24 News

નોટ ડબિંગ કરતી આંતરરાષ્ટ્રીય ગેંગનો પર્દાફાશઃ પોલીસે 5 લોકોની ધરપકડ કરી, એક સ્વિફ્ટ કાર પણ મળી આવી

Karnavati 24 News

 હળવદ : કારમાંથી ઓઈલ લીક થાય છે કહી નજર ચૂકવી ૪૦ લાખ લઈને ગઠીયો છુમંતર

Karnavati 24 News

ઉના દેલવાડા ગામે બાઈક પરથી એક લાખની રોકડ ભરેલા થેલાની ઉઠાંતરી

Karnavati 24 News

भतीजे ने अपने ही चाचा की पीट-पीटकर कर डाली हत्या

Admin